फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: 'रोहित-विराट के बाद अगर ये चमके तो..', शुभमन गिल और पंत को लेकर पूर्व इंग्लिश कप्तान के बेबाक बोल

Mon, 09 Jun 2025 04:15 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 09 Jun 2025 04:15 PM IST
सार

गिल नई जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं, लेकिन उनके सामने चुनौती बड़ी है। गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में भारतीय टेस्ट टीम बदलाव के दौर से गुजरी है और अब उसे नतीजे देने होंगे।

विज्ञापन
IND vs ENG: Michael Vaughan believes naming shubman gill as captain is bold move after rohit virat know detail
ऋषभ पंत-शुभमन गिल - फोटो : BCCI
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट टीम के नेतृत्व का जिम्मा सौंप कर बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में गिल भारतीय टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे। 
IND vs ENG: Michael Vaughan believes naming shubman gill as captain is bold move after rohit virat know detail
शुभमन गिल - फोटो : ANI
WTC के नए चक्र की शुरुआत करेगी भारतीय टीम
इस सीरीज के साथ ही भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के नए चक्र की शुरुआत करेगी। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने उतरेगी। गिल को रोहित शर्मा की जगह टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। ऋषभ पंत इस सीरीज में उपकप्तान की भूमिका में होंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा। इस सीरीज के साथ ही भारत के नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र (2025-27) की शुरुआत भी हो जाएगी।
IND vs ENG: Michael Vaughan believes naming shubman gill as captain is bold move after rohit virat know detail
बुमराह, पंत और गिल - फोटो : ANI
'घर से बाहर उन्हें खुद को साबित करना होगा'
माइकल वॉन का मानना है कि गिल को अपनी योग्यता साबित करनी होगी, विशेषकर विदेशी परिस्थितियों में। उन्होंने भरोसा जताया कि गिल दबाव से निपट सकते हैं। वॉन ने कहा- यह आधिकारिक हो चुका है कि शुभमन गिल भारतीय टेस्ट क्रिकेट का नया चेहरा हैं, जो इंग्लैंड सीरीज के लिए कप्तान के रूप में कदम रख रहे हैं। रोहित और कोहली जैसे दिग्गजों के संन्यास के बाद एक नए रूप वाली टीम के साथ एक युवा कप्तान पर भरोसा करना एक साहसिक कदम है। गिल के पास साबित करने के लिए बहुत कुछ है खासकर घर से बाहर। लेकिन उन्होंने दिखाया है कि वह दबाव भरी परिस्थितियों में खुद को संयमित रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: Michael Vaughan believes naming shubman gill as captain is bold move after rohit virat know detail
शुभमन गिल, गंभीर और बुमराह - फोटो : ANI
'नए युग की शुरुआत हो सकती है'
वॉन का मानना है कि इंग्लैंड का दौरा भारतीय टेस्ट क्रिकेट के लिए एक नए युग की शुरुआत हो सकता है। उन्होंने आगे कहा- 'ऋषभ पंत के डिप्टी होने और अपनी छाप छोड़ने के लिए बेताब टीम के साथ, यह इंग्लैंड दौरा भारत की अगली पीढ़ी के लिए कुछ खास शुरुआत हो सकता है। अगर ये युवा खिलाड़ी इस अवसर पर खरे उतरते हैं तो आश्चर्यचकित न हों।'
विज्ञापन
IND vs ENG: Michael Vaughan believes naming shubman gill as captain is bold move after rohit virat know detail
शुभमन गिल-गौतम गंभीर - फोटो : PTI
नई चुनौती के लिए तैयार गिल
गिल नई जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं, लेकिन उनके सामने चुनौती बड़ी है। गिल और मुख्य कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में भारतीय टेस्ट टीम बदलाव के दौर से गुजरी है और अब उसे नतीजे देने होंगे। दरअसल, भारत ने 2007 के बाद से इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है, ऐसे में सभी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या गिल-गंभीर की ये जोड़ी 18 साल का सूखा समाप्त कर पाएगी? भारत ने आखिरी बार 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में टेस्ट सीरीज जीती थी। उस वक्त तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से जीत दर्ज करने में सफल रहा था। 2007 के बाद से भारतीय टीम चार बार इंग्लैंड दौरे पर गई, लेकिन जीत का स्वाद नहीं चख सकी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed