Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: 'अगर फिट हो तो सभी मैच खेलो', दिलीप वेंगसरकर ने साधा बुमराह पर निशाना; गंभीर-अगरकर को भी लताड़ा

Fri, 18 Jul 2025 11:37 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 18 Jul 2025 11:37 AM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला गया था। भारत को इस मैच में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में बुमराह ने पांच विकेट झटके थे। दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने वापसी की और 336 रनों से जीत दर्ज की। हालांकि, इस मुकाबले में बुमराह नहीं खेले थे। तीसरे टेस्ट में उनकी वापसी हुई, लेकिन भारत 22 रनों से हार गया। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बुमराह को चौथे टेस्ट में आराम मिल सकता है।

विज्ञापन
IND VS ENG 4th Test Dilip Vengsarkar slammed Gambhir Agarkar for Jasprit Bumrahs workload management
बुमराह-दिलीप वेंगसरकर - फोटो : ANI
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष दिलीप वेंगसरकर ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि अगर फिट हैं तो उन्हें सभी मुकाबले खेलने चाहिए। दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथा मुकाबला 23 जुलाई से खेला जाएगा। रिपोर्ट्स में बुमराह की उपलब्धता को लेकर संदेह जताया जा रहा है। हालांकि, गुरुवार को सहायक कोच रेयान डेशकाटे ने इस बात के संकेत दिए हैं कि आगामी मैच में तेज गेंदबाज खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
Trending Videos
IND VS ENG 4th Test Dilip Vengsarkar slammed Gambhir Agarkar for Jasprit Bumrahs workload management
जसप्रीत बुमराह - फोटो : PTI
'आपको हर मैच खेलना होता है'
चौथे टेस्ट से पहले दिलीप वेंगसरकर ने उस नीति पर सवाल खड़े किए हैं, जिसमें गेंदबाज के पास यह अधिकार होता है कि किन मैचों में वह खेल सकता है। पूर्व खिलाड़ी ने रेवस्पोर्ट्ज से कहा, 'मैं गेंदबाजों द्वारा टेस्ट मैचों को चुनने के पक्ष में नहीं हूं। अगर आप फिट और उपलब्ध हैं, तो आपको अपने देश के लिए सभी मैच खेलने चाहिए। बुमराह एक विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं और वह भारत के लिए मैच जीत सकते हैं। लेकिन एक बार जब आप दौरे पर होते हैं, तो आपको हर मैच खेलना होता है। व्यक्तिगत पसंद के आधार पर मैच चुनने का कोई सवाल ही नहीं उठता।'
IND VS ENG 4th Test Dilip Vengsarkar slammed Gambhir Agarkar for Jasprit Bumrahs workload management
गंभीर-अगरकर - फोटो : PTI
गंभीर-अगरकर पर भड़के वेंगसरकर
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला गया था। भारत को इस मैच में पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में बुमराह ने पांच विकेट झटके थे। दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने वापसी की और 336 रनों से जीत दर्ज की। हालांकि, इस मुकाबले में बुमराह नहीं खेले थे। तीसरे टेस्ट में उनकी वापसी हुई, लेकिन भारत 22 रनों से हार गया। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बुमराह को चौथे टेस्ट में आराम मिल सकता है। वेंगसरकर ने आगे कहा, 'महत्वपूर्ण बात भारत के लिए खेलना है और अगर आप अनफिट हैं, तो बिल्कुल भी न खेलें। पहले टेस्ट मैच के बाद उन्हें (बुमराह) लगभग 7-8 दिनों का गैप मिला था, लेकिन फिर भी उन्हें दूसरे टेस्ट के लिए शामिल नहीं किया गया, जो स्वीकार्य नहीं था। शायद अगरकर और गंभीर के लिए यह स्वीकार्य था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND VS ENG 4th Test Dilip Vengsarkar slammed Gambhir Agarkar for Jasprit Bumrahs workload management
बुमराह - फोटो : BCCI-X
डेशकाटे ने दिए संकेत
बुमराह दो टेस्ट खेल चुके हैं और उन्हें बाकी बचे दो टेस्ट में से एक ही खेलना है। भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान टेन डेशकाटे ने कहा कि यह स्पष्ट है कि मैनचेस्टर में सीरीज निर्णायक स्थिति में है, इस लिए हमारा झुकाव यहां बुमराह को उतारने पर है। हालांकि उन्हें खिलाने पर फैसला अंतिम क्षणों में लिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed