फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका, मोटेरा में पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड दांव पर

Tue, 23 Feb 2021 02:04 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 23 Feb 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG, 3rd Test, Virat Kohli set to surpass Ricky ponting world record for most international hundreds as a captain
विराट कोहली और रिकी पोंटिंग - फोटो : ट्विटर

भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए मोटेरा में खेला जाना वाला तीसरा टेस्ट मैच ऐतिहासिक बन सकता है। अहमदाबाद स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले डे-नाइट टेस्ट को विराट कई मामलों में यादगार बना सकते हैं। 



विराट पिछले एक साल से पोंटिंग के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने में नाकाम रहे हैं। रन मशीन के नाम से मशहूर विराट 2020 में एक भी शतक नहीं लगा पाए और 2021 में भी अब तक वे इससे चूक रहे हैं। लेकिन अब वे अपने शतक के सूखे को खत्म करने की पूरी कोशिश करेंगे। इस मैच में उनके पास ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा और उसके लिए उन्हें एक बड़ी पारी खेलनी होगी।

IND vs ENG, 3rd Test, Virat Kohli set to surpass Ricky ponting world record for most international hundreds as a captain
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI

विराट एक साल से ज्यादा समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए हैं। उन्होंने अर्धशतकीय पारियां तो कई सारी खेली हैं लेकिन उन्हें आगे बढ़ाने में असफल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भी मौजूदा सीरीज में वे दो अर्धशतक लगा चुके हैं। 

IND vs ENG, 3rd Test, Virat Kohli set to surpass Ricky ponting world record for most international hundreds as a captain
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विराट भारत में दूसरी बार डे-नाइट टेस्ट खेलेंगे और दिलचस्प यह है कि उन्होंने अपना आखिरी शतक नवंबर 2019 में ईडन गार्डेन में बांग्लादेश के खेले गए डे-नाइट टेस्ट में ही लगाया था। कप्तान कोहली इसके बाद से 10 पारियां खेल चुके हैं लेकिन इसमें एक भी शतक नहीं जड़ पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG, 3rd Test, Virat Kohli set to surpass Ricky ponting world record for most international hundreds as a captain
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

बात करते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड की तो अगर विराट पिंक बॉल टेस्ट में शतक जड़ देते हैं तो वे बतौर कप्तान सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। वह विराट का बतौर कप्तान 42वां अंतरराष्ट्रीय शतक होगा। फिलहाल पोंटिंग और विराट के बतौर कप्तान 41 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं और दोनों ही संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज हैं। 

विज्ञापन
IND vs ENG, 3rd Test, Virat Kohli set to surpass Ricky ponting world record for most international hundreds as a captain
एमएस धोनी और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड भी विराट के निशाने पर होगा। भारतीय टीम अगर तीसरा टेस्ट में जीत लेती है तो विराट भारत में सबसे अधिक टेस्ट मैच जीतने वाले कप्तान बन जाएंगे और इस मामले में धोनी को पछाड़ देंगे। दोनों के नाम फिलहाल 21 टेस्ट जीत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed