भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला में जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने पांच मैचों की सीरीज में तीन अर्धशतकीय पारियां खेली और इस दौरान तीनों बार नाबाद रहे। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया। ऐसे में अब सभी को उम्मीद होगी कि विराट वनडे सीरीज में भी इसी तरह का प्रदर्शन करते हुए अपने शतक के सूखे को खत्म करें।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social media
इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक बार फिर से कोहली के पास सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग के 'विराट' रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। रिकार्ड्स के बादशाह कोहली इन दोनों दिग्गजों के रिकॉर्ड को मंगलवार से शुरू हो रहे पहले ही वनडे में अपने नाम कर सकते हैं।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
किंग कोहली पिछले 487 दिनों में एक भी अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं लगा पाए हैं। उन्होंने अर्धशतकीय पारियां तो कई खेली हैं लेकिन वह उसे शतक में बदलने में असफल रहे। उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में आया था। यही नहीं उन्होंने वनडे में अपना आखिरी शतक करीब दो साल पहले पोर्ट ऑफ स्पेन में अगस्त 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाया था।
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि अब अगर मंगलवार यानी 23 मार्च को विराट शतक जड़ते हैं तो वह घरेलू जमीन पर वनडे में सर्वाधिक शतक (20) के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे। यही नहीं शतकीय पारी लगाने के बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग से आगे निकल जाएंगे। फिलहाल कोहली और पोंटिंग दोनों ही 41 शतकों के साथ बराबरी पर हैं और शीर्ष पर कायम हैं।
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
विराट अगर पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में पहले वनडे में सैकड़ा लगाने में सफल रहते हैं तो वह वनडे में बतौर कप्तान सर्वाधिक (22) शतक लगाने के मामले में रिकी पोंटिंग की बराबरी कर लेंगे।