फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए क्यों नहीं चुने गए श्रेयस अय्यर और शमी? यहां जानें कारण

Mon, 09 Sep 2024 09:41 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 09 Sep 2024 09:41 AM IST
सार

इस टीम में ऋषभ पंत की वापसी हुई है जबकि श्रेयस अय्यर और मोहम्मद शमी को ड्रॉप कर दिया गया। बोर्ड के इस फैसले ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। यहां हम शमी और अय्यर को ड्रॉप करने के कारण पर चर्चा करेंगे। आइये जानते हैं...

विज्ञापन
IND vs BAN: Why Shreyas Iyer and Shami were not selected for the Test match against Bangladesh, know reason
शमी-अय्यर - फोटो : mdshami.11/shreyasiyer96
बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू होने जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए रविवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम इंडिया की घोषणा कर दी। इस टीम में ऋषभ पंत की वापसी हुई है जबकि श्रेयस अय्यर और मोहम्मद शमी को ड्रॉप कर दिया गया। बोर्ड के इस फैसले ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। यहां हम शमी और अय्यर को ड्रॉप करने के कारण पर चर्चा करेंगे। आइये जानते हैं...
IND vs BAN: Why Shreyas Iyer and Shami were not selected for the Test match against Bangladesh, know reason
ऋषभ पंत - फोटो : PTI
ऋषभ पंत की हुई वापसी 
2022 में कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने वाले पंत की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। उन्होंने हाल ही में दलीप ट्रॉफी से लाल गेंद प्रारूप में वापसी की थी। विकेटकीपर बल्लेबाज इंडिया बी टीम का हिस्सा थे जिसने रविवार को इंडिया ए को मात दी थी। पंत को आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ ही टेस्ट मुकाबले में खेलते देखा गया था। 22 से 25 दिसंबर के बीच खेले गए मैच के बाद वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। हालांकि, वह सफलतापूर्वक वापसी करने में सफल रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टेस्ट मुकाबले में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

बांग्लादेश के खिलाफ भारत पहला टेस्ट मुकाबला 19 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में शुरू होगा। पहले मुकाबले के लिए बीसीसीआई ने जिस 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, उसमें श्रेयस अय्यर और मोहम्मद शमी को शामिल नहीं किया गया है। 
IND vs BAN: Why Shreyas Iyer and Shami were not selected for the Test match against Bangladesh, know reason
श्रेयस अय्यर - फोटो : twitter
अय्यर को किया गया ड्रॉप
स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को पहले मुकाबले के लिए चुने गए स्क्वॉड का हिस्सा नहीं बनाया गया है। बीसीसीआई के इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया है। अगर उनके पिछले प्रदर्शनों पर नजर डालें तो वनडे विश्व कप और दलीप ट्रॉफी में वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। हाल ही में 29 वर्षीय बल्लेबाज ने इंडिया सी के खिलाफ दूसरी पारी में 54 रनों की शानदार पारी खेली जरूर खेली, लेकिन पहली पारी में उनका बल्ला बिल्कुल खामोश रहा था। अय्यर इंडिया डी की कप्तानी संभाल रहे हैं। पहले मैच में इंडिया सी ने उनकी टीम को चार विकेट से हरा दिया। 

इस साल की शुरुआत में अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोट लग गई थी जिसके कारण वह टीम से बाहर हो गए थे। इसके अलावा रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए अनुपलब्ध रहने के बाद उन्हें बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंधों से उन्हें हटा दिया गया था। हालांकि, बुची बाबू टूर्नामेंट और दलीप ट्रॉफी की पहली पारी जैसे लंबे प्रारूपों में उनका हालिया प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा। अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2024 का खिताब भी दिलाया था। भारतीय टेस्ट टीम में मध्यक्रम के लिए प्रतिस्पर्धा तेज हो गई है। सरफराज खान के उदय और केएल राहुल के लगातार प्रदर्शन ने अय्यर को निचले क्रम में धकेल दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs BAN: Why Shreyas Iyer and Shami were not selected for the Test match against Bangladesh, know reason
शमी - फोटो : mdshami.11
शमी को रखा गया टेस्ट टीम से बाहर
बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने हाल ही में मोहम्मद शमी की वापसी पर बात करते हुए उम्मीद जताई थी कि बांग्लादेश सीरीज से पहले वह वापसी कर सकते हैं। हालांकि, शमी अभी भी अपनी वापसी पर काम कर रहे हैं और उन्हें आगामी सीरीज के लिए चुनी गई टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया है। इसके बजाय वह रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए खेलते नजर आ सकते हैं। ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के कम से कम पहले टेस्ट से चूक सकते हैं। वह लंबे वक्त से टीम का हिस्सा नहीं हैं।

दरअसल, शमी हाल ही में टखने की सर्जरी के लिए विदेश गए थे। सफलतापूर्वक सर्जरी के बाद अब वह रिहैबिलिटेशन (चोट से उबरने की प्रक्रिया) के दौर से गुजर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि शमी 11 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश और 18 अक्तूबर को बिहार के खिलाफ बंगाल के शुरुआती दो रणजी मैचों में किसी एक मैच में खेल सकते हैं।
विज्ञापन
IND vs BAN: Why Shreyas Iyer and Shami were not selected for the Test match against Bangladesh, know reason
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है...
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed