फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN VIDEO: हार्दिक पांड्या से नाखुश हैं कोच मोर्कल, यहां जानें वजह; नेट्स में मयंक-हर्षित ने बरपाया कहर

Fri, 04 Oct 2024 01:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 04 Oct 2024 01:21 PM IST
सार

प्रैक्टिस सेशन में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी गेंदबाजी का अभ्यास किया। हालांकि, मोर्कल हार्दिक के गेंदबाजी के प्रति रवैये से नाखुश दिखे और दोनों ने इसमें सुधार को लेकर लंबी चर्चा की।

विज्ञापन
IND vs BAN VIDEO: Coach Morne Morkel unhappy with Hardik Pandya Bowling, Mayank Yadav, Harshit Rana bowling
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत छह अक्तूबर से हो रही है। पहला मैच ग्वालियर में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर टीम इंडिया जमकर मेहनत कर रही है। बीसीसीआई ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में भारत की पेस बैटरी प्रैक्टिस सेशन के दौरान नेट्स में अपनी पूरी क्षमता से गेंदबाजी करती दिख रही है। वहीं, नए बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल गेंदबाजों से बात करते दिख रहे हैं। मोर्कल के सामने बांग्लादेश सीरीज से पहले काफी चुनौतियां हैं। 
IND vs BAN VIDEO: Coach Morne Morkel unhappy with Hardik Pandya Bowling, Mayank Yadav, Harshit Rana bowling
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
प्रैक्टिस सेशन में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी गेंदबाजी का अभ्यास किया। हालांकि, मोर्कल हार्दिक के गेंदबाजी के प्रति रवैये से नाखुश दिखे और दोनों ने इसमें सुधार को लेकर लंबी चर्चा की। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक स्टंप्स के काफी करीब से गेंदबाजी कर रहे थे और मोर्कल इससे खुश नहीं थे। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ग्वालियर में नेट्स सेशन के दौरान मोर्कल पांड्या के रन-अप पर काम कर रहे थे।
IND vs BAN VIDEO: Coach Morne Morkel unhappy with Hardik Pandya Bowling, Mayank Yadav, Harshit Rana bowling
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
इस दौरान मोर्कल पांड्या की स्टंप के काफी करीब से गेंदबाजी करने से नाखुश लग रहे थे और उन्होंने पांड्या को इस बारे में जानकारी भी दी। ज्यादा नहीं बोलने के लिए मशहूर मोर्कल को हार्दिक को उनकी बॉलिंग मार्क पर लौटते वक्त हर बार कान में कुछ बोलते हुए देखा गया। मोर्कल ने कथित तौर पर हार्दिक की रिलीज प्वाइंट पर भी काम किया है। हार्दिक की बॉलिंग को देखने के बाद मोर्कल ने अपना ध्यान बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और युवा हर्षित राणा और मयंक यादव पर केंद्रित कर दिया। मयंक का पहली बार भारतीय टीम में चयन हुआ है। इस पेसर के पास लगातार 150+ की स्पीड से गेंद फेंकने की क्षमता है। वहीं, हर्षित पिछले कुछ समय से भारतीय टी20 टीम का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs BAN VIDEO: Coach Morne Morkel unhappy with Hardik Pandya Bowling, Mayank Yadav, Harshit Rana bowling
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
भारत ने टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को 2-0 से क्लीनस्वीप किया था और अब उनका पूरा ध्यान रविवार से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज पर है। हर्षित राणा और मयंक यादव जैसे युवा सितारे इस सीरीज में आईपीएल के अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे क्योंकि बीसीसीआई चयन समिति का उन पर भरोसा है। अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, रियान पराग और नीतीश कुमार रेड्डी भी मौके को भुनाना चाहेंगे, जबकि यह सीरीज मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के लिए दूसरे मौके के रूप में भी काम करेगी जो लंबे समय से भारत के टी20 सेटअप से गायब रहे हैं।
विज्ञापन
IND vs BAN VIDEO: Coach Morne Morkel unhappy with Hardik Pandya Bowling, Mayank Yadav, Harshit Rana bowling
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और मयंक यादव।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed