फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN: इस साल टेस्ट में तीसरी बार बिना खाता खोले आउट हुए शुभमन गिल, जानें तीसरे नंबर पर कैसे हैं आंकड़े

Thu, 19 Sep 2024 11:06 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 19 Sep 2024 11:06 AM IST
सार

इस साल टेस्ट में तीसरी बार है जब शुभमन खाता नहीं खोल सके हैं। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ जनवरी में हैदराबाद टेस्ट में और फरवरी में विशाखापत्तनम टेस्ट में वह खाता नहीं खोल सके थे।

विज्ञापन
IND vs BAN: Shubman Gill out on duck for third time in Test this year, all three ducks came playing at three
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवाकर 40+ रन बना लिए हैं। भारत का शीर्ष क्रम फ्लॉप रहा। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली छह-छह रन बनाकर आउट हुए। वहीं, शुभमन गिल खाता भी नहीं खोल सके। भारत को तीनों झटके तेज गेंदबाज हसन महमूद ने दिए। उन्होंने रोहित को स्लिप में शांतो के हाथों और विराट-शुभमन को विकेटकीपर लिटन दास के हाथों कैच कराया। टेस्ट में कुछ अच्छी पारियों के बाद शुभमन ने डक किया है। 
IND vs BAN: Shubman Gill out on duck for third time in Test this year, all three ducks came playing at three
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
इस साल टेस्ट में तीसरी बार है जब शुभमन खाता नहीं खोल सके हैं। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ जनवरी में हैदराबाद टेस्ट में और फरवरी में विशाखापत्तनम टेस्ट में वह खाता नहीं खोल सके थे। शुभमन टेस्ट में कुल पांचवीं बार खाता खोले बिना आउट हुए हैं। बाकी दो बार भी वह इंग्लैंड के खिलाफ ही खाता नहीं खोल सके थे। शुभमन ने पिछली चार टेस्ट पारियों में खूब रन बनाए थे और इस सीरीज में उनसे काफी उम्मीद की जा रही थी। शुभमन की पिछली 10 पारियां- 0, 110, 52* 38 , 91, 0, 104, 34, 0 और 23 रन की रही हैं। हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ वह कुछ खास नहीं कर सके। 
IND vs BAN: Shubman Gill out on duck for third time in Test this year, all three ducks came playing at three
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
शुभमन ने अब तक 47 टेस्ट पारियों में चार शतक और छह अर्धशतक की मदद से 1492 रन बनाए हैं। उनका औसत 35.52 का रहा है। शुभमन का टेस्ट में उच्चतम स्कोर 128 रन का है।  शुभमन टेस्ट में पांचों बार भारत में ही खाता नहीं खोल सके हैं। खास बात तो यह है कि उनके तीन डक तीसरे नंबर पर खेलते हुए आए हैं।

शुभमन गिल का टेस्ट में प्रदर्शन
बैटिंग पोजिशन पारी शतक अर्धशतक शून्य पर आउट उच्चतम स्कोर  रन
ओपनिंग 29 2 4 2 128 874
तीसरे 18 2 2 3 110 618
कुल 47 4 6 5 128 1492
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs BAN: Shubman Gill out on duck for third time in Test this year, all three ducks came playing at three
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
पिछले साल वेस्टइंडीज दौरे पर यशस्वी के डेब्यू के बाद ही शुभमन का बैटिंग पोजिशन बदला गया था और वह तीसरे नंबर पर खेलने आए थे। तब से वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 18 टेस्ट पारियों में 40 से ज्यादा की औसत से 618 रन बना सके हैं। इनमें दो शतक और दो अर्धशतक हैं। तीन बार वह खाता नहीं खोल सके हैं। बतौर ओपनर शुभमन ने 29 पारियों में 32.37 की औसत से 874 रन बनाए थे। इनमें दो शतक और चार अर्धशतक शामिल थे। 

शुभमन गिल के टेस्ट में पांचों शून्य भारत में आए
किस देश में पारी 100s 50s शून्य उच्चतम स्कोर   रन
ऑस्ट्रेलिया 6 0 2 0 91 259
बांग्लादेश 4 1 0 0 110 157
इंग्लैंड 6 0 0 0 28 88
भारत 24 3 4 5 128 869
दक्षिण अफ्रीका 4 0 0 0 36 74
वेस्टइंडीज 3 0 0 0 29* 45
कुल 47 4 6 5 128 1492
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed