फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN: 'मुझे खुद पर गर्व है', रवींद्र जडेजा ने टेस्ट में 300 विकेट पूरे करने पर जताई खुशी, कही यह बात

Mon, 30 Sep 2024 06:19 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 30 Sep 2024 06:19 PM IST
सार

35 वर्षीय ऑलराउंडर ने इस रिकॉर्ड को हासिल करने के बाद कहा- यह खास है (300 टेस्ट विकेट)। मैं 10 साल से टेस्ट क्रिकेट खेल रहा हूं और आखिरकार मैं इस मुकाम पर पहुंच गया हूं।

विज्ञापन
IND vs BAN: Ravindra Jadeja expressed happiness on completing 300 wickets in Tests, said I am proud of myself
रवींद्र जडेजा - फोटो : PTI
बांग्लादेश के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रवींद्र जडेजा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। उनके नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट दर्ज हो गए हैं। दिग्गज ने इस रिकॉर्ड को हासिल करने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत खुशी की बात है और उन्हें खुद पर गर्व है। 
IND vs BAN: Ravindra Jadeja expressed happiness on completing 300 wickets in Tests, said I am proud of myself
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
जडेजा ने जताई खुशी
35 वर्षीय ऑलराउंडर ने इस रिकॉर्ड को हासिल करने के बाद कहा- यह खास है (300 टेस्ट विकेट)। मैं 10 साल से टेस्ट क्रिकेट खेल रहा हूं और आखिरकार मैं इस मुकाम पर पहुंच गया हूं। खुद पर गर्व महसूस कर रहा हूं। जब भी मैं भारतीय जर्सी पहनता हूं तो हमेशा खुश और उत्साहित रहता हूं। एक युवा खिलाड़ी के रूप में मैंने सफेद गेंद से क्रिकेट खेलना शुरू किया। हर कोई कहता था कि मैं सफेद गेंद का विशेषज्ञ हूं। धीरे-धीरे मैंने अपने खेल में सुधार किया और पिछले कुछ सालों में इसका फायदा भी मिला है। जब मैं बल्लेबाजी के लिए जाता हूं, तो मैं हमेशा खुद को कुछ समय देने और स्थिति को समझने की कोशिश करता हूं। वहीं, टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने भी जडेजा की तारीफ में कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा- वह एक संपूर्ण पैकेज हैं, उनके हाथ जादुई हैं। 300 विकेट क्लब में शामिल होना खास है।
IND vs BAN: Ravindra Jadeja expressed happiness on completing 300 wickets in Tests, said I am proud of myself
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
टेस्ट में 300 विकेट चटकाने वाले सातवें खिलाड़ी बने जडेजा
भारत और बांग्लादेश के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर में खेला जा रहा है। सोमवार को रवींद्र जडेजा ने टेस्ट में 300 विकेट हासिल किए। उन्होंने खालिद अहमद को आउट किया और इस उपलब्धि को हासिल किया। वह ऐसा करने वाल सातवें भारतीय खिलाड़ी हैं।  उनसे पहले कपिल देव, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, जहीर खान, रविचंद्रन अश्विन और इशांत शर्मा ने ऐसा किया है। जडेजा ने टेस्ट में 300 विकेट पूरे करने के लिए 17428 गेंद लिए, जो कि गेंद के हिसाब से भारतीय गेंदबाजों में दूसरा सबसे तेज है। उनसे आगे सिर्फ रविचंद्रन अश्विन हैं। अश्विन ने इस खास मुकाम तक पहुंचने के लिए 15636 गेंद लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs BAN: Ravindra Jadeja expressed happiness on completing 300 wickets in Tests, said I am proud of myself
रवींद्र जडेजा-विराट कोहली - फोटो : @BCCI
इस खास क्लब में शामिल हुए ऑलराउंडर
इतना ही नहीं, 300 टेस्ट विकेट लेते ही वह एक खास क्लब में शामिल हो गए। वह इस प्रारूप में 300 विकेट और 3000 रन पूरे करने वाले 11वें खिलाड़ी बन गए। वहीं, ऐसा करने वाले वह भारत के तीसरे खिलाड़ी हैं। जडेजा से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव (434 विकेट और 5248 रन) और दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (522 विकेट और 3422 रन) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed