फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS Final: कौन बनेगा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट? कोहली-शमी सहित नौ खिलाड़ी दौड़ में शामिल

Sat, 18 Nov 2023 06:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Sat, 18 Nov 2023 06:48 PM IST
सार

टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी के अलावा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को शॉर्टलिस्ट किया है।

विज्ञापन
ind-vs-aus-wc-2023-final Player of the Tournament award winner Virat Kohli Rohit Sharma Bumrah Shami update
विश्व कप 2023 - फोटो : अमर उजाला
आईसीसी ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले नौ खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड के लिए नामांकित है। इनमें चार भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है। टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी के अलावा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को शॉर्टलिस्ट किया है। हम आपको इन नौ खिलाड़ियों के विश्व कप में प्रदर्शन के बारे में आपको यहां बता रहे हैं।

विराट कोहली

ind-vs-aus-wc-2023-final Player of the Tournament award winner Virat Kohli Rohit Sharma Bumrah Shami update
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने विश्व कप में शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने बल्लेबाजी क्रम को स्थिर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लक्ष्य का पीछा करने में अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 रन, अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 55 रन, बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 103 रन और न्यूजीलैंड के खिलाफ 95 रन बनाए। जिन मैचों में भारत ने पहले बल्लेबाजी की उनमें उन्होंने निर्णायक की भूमिका निभाई। श्रीलंका के खिलाफ 88 रन, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 101 रन, नीदरलैंड के खिलाफ 51 रन और सेमीफाइनल में 117 रन शामिल हैं। कोहली ने 10 मैचों की 10 पारियों में 711 रन बनाए हैं।

रोहित शर्मा

ind-vs-aus-wc-2023-final Player of the Tournament award winner Virat Kohli Rohit Sharma Bumrah Shami update
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टूर्नामेंट के लगभग हर मैच में विस्फोटक शुरुआत करने वाले रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए बेहतरीन मंच तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। केवल एक शतक लगाने के बावजूद उनकी विस्फोटक पारियों ने साथी बल्लेबाजों को बड़े लक्ष्य हासिल करने में सक्षम बनाया है। रोहित ने 10 मैचों में 55.00 की शानदार औसत और 124.15 की स्ट्राइक रेट से 550 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक और तीन अर्द्धशतक लगाया है। इनमें 62 चौके और 28 छक्के शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद शमी

ind-vs-aus-wc-2023-final Player of the Tournament award winner Virat Kohli Rohit Sharma Bumrah Shami update
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी छह मैचों में 23 विकेट लेकर शीर्ष पर हैं। वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। शमी ने धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट (5/54), लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट (4/22), मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट (5/18), कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो विकेट (2/18) लिए हैं। मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में सात विकेट (7/57) हासिल किए थे।
विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

ind-vs-aus-wc-2023-final Player of the Tournament award winner Virat Kohli Rohit Sharma Bumrah Shami update
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
शमी के साथ-साथ भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की धुरी के रूप में जसप्रीत बुमराह खड़े हैं। उन्होंने 10 पारियों में 18 विकेट हासिल किए हैं। वह रन देने के मामले में कंजूस रहे हैं। उनकी इकोनॉमी रेट 3.98 की रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed