फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: उस्मान ख्वाजा ने तोड़ा 44 साल पुराना यह रिकॉर्ड, एक ही पारी में स्मिथ और बॉर्डर को छोड़ा पीछे

Fri, 10 Mar 2023 04:56 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Fri, 10 Mar 2023 04:56 PM IST
सार

उस्मान ख्वाजा के शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए। उसके लिए कैमरन ग्रीन ने 114 रन बनाए। ख्वाजा ने अपनी पारी में कई रिकॉर्ड तोड़े।

विज्ञापन
IND vs AUS Usman Khawaja broke 44-year old record passes Steve Smith and Alan Border in 180 runs innings
उस्मान ख्वाजा - फोटो : BCCI
उस्मान ख्वाजा ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में शानदार शतक लगाया। उन्होंने 10 घंटे की मैराथन पारी में 180 रन बनाए। ख्वाजा ने 422 गेंदों का सामना किया और 21 चौके लगाए। उन्हें अक्षर पटेल ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। ख्वाजा के शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए। उसके लिए कैमरन ग्रीन ने 114 रन बनाए। ख्वाजा ने अपनी पारी में कई रिकॉर्ड तोड़े।
IND vs AUS Usman Khawaja broke 44-year old record passes Steve Smith and Alan Border in 180 runs innings
कैमरन ग्रीन और उस्मान ख्वाजा - फोटो : BCCI
भारतीय जमीन पर किसी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा गेंदों का सामना करने का रिकॉर्ड ख्वाजा ने बना दिया। उन्होंने 44 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। ख्वाजा ने 422 गेंदों का सामना किया। उनसे पहले 1979 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में ग्राहम यालोप ने 392 गेंदों का सामना किया था। यालोप ने 167 रनों की पारी खेली थी। ख्वाजा ने उनके साथ-साथ स्टीव स्मिथ और एलन बॉर्डर को भी पीछे छोड़ दिया।
IND vs AUS Usman Khawaja broke 44-year old record passes Steve Smith and Alan Border in 180 runs innings
कैमरन ग्रीन और उस्मान ख्वाजा - फोटो : BCCI
भारत में एक पारी में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
खिलाड़ी गेंद जगह साल
उस्मान ख्वाजा 422 अहमदाबाद 2023
ग्राहम यालोप 392 कोलकाता 1979
स्टीव स्मिथ 361 रांची 2017
एलन बॉर्डर 360 चेन्नई 1979
शेन वॉटसन 338 मोहाली 2010
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS Usman Khawaja broke 44-year old record passes Steve Smith and Alan Border in 180 runs innings
उस्मान ख्वाजा - फोटो : सोशल मीडिया
ख्वाजा ने यह खास उपलब्धि भी हासिल की
ख्वाजा 21वीं सदी में भारतीय मैदान पर 150 रन से ज्यादा की पारी खेलने वाले सिर्फ दूसरे ऑस्ट्रेलियाई ओपनर हैं। उनके अलावा मैथ्यू हेडन ऐसा कर चुके हैं। हेडन ने 2001 में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 201 रन बनाए थे। ख्वाजा और हेडन के अलावा सिर्फ दो अन्य ऑस्ट्रेलियाई ओपनर बल्लेबाजों ने ही भारत में 150 रनों का आंकड़ा छुआ है। 1956 में जिम बुर्के ने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 161 रन बनाए थे। वहीं, 1979 में ग्राहम यालोप ने कोलकाता में 167 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
IND vs AUS Usman Khawaja broke 44-year old record passes Steve Smith and Alan Border in 180 runs innings
उस्मान ख्वाजा - फोटो : ICC
मैच में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया की टीम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार (10 मार्च) को पहली पारी में 480 रनों पर सिमट गई। ख्वाजा ने 180, कैमरन ग्रीन ने 114, टॉड मर्फी ने 41, स्टीव स्मिथ ने 38, नाथन लियोन ने 34 और ट्रेविस हेड ने 32 रन बनाए। पीटर हैंड्सकॉम्ब 17, मिचेल स्टार्क सात और मार्नश लाबुशेन तीन रन बनाकर आउट हुए। एलेक्स कैरी खाता नहीं खोल पाए। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने छह विकेट लिए। मोहम्मद शमी को दो सफलता मिली। अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट अपने नाम किए। भारत ने पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 36 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 18 और रोहित शर्मा 17 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत पहली पारी में 444 रन पीछे है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed