फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया को संदीप पाटिल की सलाह, जीत के लिए पिछले रिकॉर्ड भूलने को कहा

Wed, 06 Nov 2024 11:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 06 Nov 2024 11:21 PM IST
सार

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के पांच टेस्ट मैचों के दौरे के दौरान अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने की कोशिश करेगी। वहीं चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष पाटिल ने भरोसा जताया कि टीम इतनी अच्छी है कि वह इन झटकों से नहीं घबराएगी।

विज्ञापन
IND vs AUS: Sandeep Patil advice to Team India for Australia tour, asked to forget previous records to win
रोहित और पैट कमिंस - फोटो : Twitter
विश्व कप विजेता पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल ने बुधवार को कहा कि भारत के ऑस्ट्रेलिया में पिछले दो दौरों पर मिली जीत और हाल ही में घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड से मिली निराशाजनक हार को भूलना होगा ताकि टीम खुद को ऑस्ट्रेलिया में विजयी होने का मौका दे सके। रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम जल्द ही ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी लेकिन उसे घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड से 0-3 से करारी हार का सामना करना पड़ा जिससे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए उसकी योजनाएं भी गड़बड़ा गई हैं।
Trending Videos
IND vs AUS: Sandeep Patil advice to Team India for Australia tour, asked to forget previous records to win
संदीप पाटिल - फोटो : PTI
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के पांच टेस्ट मैचों के दौरे के दौरान अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने की कोशिश करेगी। वहीं चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष पाटिल ने भरोसा जताया कि टीम इतनी अच्छी है कि वह इन झटकों से नहीं घबराएगी। पाटिल ने अपनी किताब 'बियॉन्ड बाउंड्रीज' के विमोचन के दौरान यहां मीडिया से कहा, 'उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी सरजमीं पर ही खेलना है। उन्हें यह भूलना होगा कि पिछली बार वहां क्या हुआ था। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ इस श्रृंखला में जो हुआ उसे भी भूलना होगा और आगे देखना होगा।'
IND vs AUS: Sandeep Patil advice to Team India for Australia tour, asked to forget previous records to win
रोहित और कमिंस - फोटो : ICC/BCCI
उन्होंने कहा, 'विश्व कप जीतने से पहले हमने सभी अभ्यास मैच गंवा दिए थे। इसलिए उन्हें याद रखना चाहिए। आपको सकारात्मक सोचना होगा और सकारात्मक तरीके से खेलना होगा, तभी आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।' पाटिल ने कहा, 'अगर आप रक्षात्मक क्रिकेट खेलते हैं और जीतने के बारे में सोचते हैं तो ऐसा नहीं होने वाला है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS: Sandeep Patil advice to Team India for Australia tour, asked to forget previous records to win
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
हालांकि पाटिल ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली सीरीज में वाइटवॉश भारतीय क्रिकेट के लिए एक चेतावनी है। उन्होंने कहा, 'सीरीज में यह हार एक चेतावनी की तरह थी। ऐसा नहीं है कि हमारी टीम खराब खेल रही है। कुछ महीने पहले उन्होंने टी20 विश्व कप जीता था। हमारी टीम में कुछ बड़े खिलाड़ी हैं, निश्चित रूप से वे वापसी करेंगे। उन्होंने इस हार से बहुत कुछ सीखा होगा।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed