आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को छह टी20 मैच खेलने हैं। इनमें से तीन ऑस्ट्रेलिया और तीन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने हैं। भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी। कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो लंबे समय बाद टीम से जुड़ने वाले हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी हैं जिनका फॉर्म खराब है और उनके पास फॉर्म वापस हासिल करने का सुनहरा मौका है। चोट के बाद वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल सहित कई खिलाड़ियों के पास लय हासिल करने का अवसर होगा।
आइए जानते हैं किन खिलाड़ियों पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में नजर रहेगी...
2 of 6
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
जसप्रीत बुमराह: भारत के स्टार तेज गेंदबाज बुमराह इस साल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद चोटिल हो गए थे। एशिया कप में उनकी कमी खली। हालांकि, अब वह टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। अंतिम ओवरों के विशेषज्ञ और यॉर्कर फेंकने की सटीक क्षमता बुमराह को खास बनाती है। 58 टी-20 में बुमराह ने 69 विकेट लिए हैं। उनका इकोनॉमी रेट सात से भी कम है। 11 रन देकर तीन विकेट इस फॉर्मेट में उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। बुमराह ने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से सिर्फ तीन टी-20 खेले हैं और तीन विकेट चटकाए हैं। चोट के बाद बुमराह की यह पहली सीरीज होगी। उनके ऊपर पर टीम प्रबंधन की नजर होगी।
3 of 6
हर्षल पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
हर्षल पटेल: डेथ ओवर स्पेशलिस्ट हर्षल पटेल के लिए 2021 आईपीएल शानदार रहा था। इसके बाद से वह लगातार चयनकर्ताओं की नजरों में थे। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया। अब तक हर्षल ने भारत के लिए 17 टी-20 में 23 विकेट लिए हैं। स्पीड में वेरिएशन और लगातार यॉर्कर फेंकना उनकी खासियत है। वह डेथ ओवर स्पेशलिस्ट माने जाते हैं। हर्षल टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया में महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। वह वर्ल्ड कप में जाने से पहले अपनी लय को घरेलू मैदान पर हासिल करना चाहेंगे।
4 of 6
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार यादव: दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 16 नवंबर 2021 से लेकर अब तक उन्होंने भारत के लिए 20 मैचों में 35 की औसत और 176.47 के स्ट्राइक रेट से 630 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। साथ ही दो बार शून्य पर भी आउट हुए हैं। सूर्या ने अब तक 28 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 36.86 की औसत और 173.29 के स्ट्राइक रेट से 811 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और छह अर्धशतक हैं। शानदार फॉर्म के बावजूद सूर्यकुमार की बड़ी खामी निरंतरता की कमी है। वह लगातार मैचों में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह इस कमी को दूर करने पर काम करना चाहेंगे।
5 of 6
अक्षर पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षर पटेल: रवींद्र जडेजा का चोटिल होना इस ऑलराउंडर के वरदान साबित हुआ। अक्षर भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। वह टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहने वाले हैं। अक्षर आखिरी ओवरों में बड़े हिट लगाने में माहिर हैं। इसके अलावा वह सधी हुई ऑर्थोडॉक्स स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। अक्षर ने अब तक 26 टी-20 में 137.38 के स्ट्राइक रेट से 147 रन बनाए हैं। इसके अलावा 21 विकेट भी लिए हैं। नौ रन देकर तीन विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। अक्षर का इकोनॉमी रेट भी केवल 7.27 का है। अक्षर वर्ल्ड कप में जाने से पहले टीम में अपनी उपयोगिता साबित करने उतरेंगे।