फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के सामने चयन की चुनौती: वैभव सूर्यवंशी या सैमसन, किसे मिलेगा पहले टी20 में मौका? ईशान की फिटनेस पर नजरें

Sat, 12 Sep 2026 04:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 12 Sep 2026 04:43 PM IST
सार

India vs Afghanistan (IND vs AFG ) 1st T20 Playing: श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय टीम एशियाई खेलों से पहले अफगानिस्तान का सामना करेगी। दोनों टीमों के बीच रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। 

विज्ञापन
IND vs AFG Dream11 Prediction: India vs Afghanistan 1st T20 Match Playing 11 Captain Vice-Captain and Players
भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : BCCI/Afghanistan cricket
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इस मैच में सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन में से किसे खेलने का मौका मिलता है। वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था और अब वह नियमित रूप से भारतीय टीम का हिस्सा हैं। लेकिन अभी भी वैभव प्लेइंग-11 में अपना स्थान पक्का नहीं कर पाए हैं क्योंकि उनकी प्रतिस्पर्धा सैमसन के साथ होती है। 


सूर्यवंशी को इंग्लैंड में सैमसन की जगह प्लेइंग-11 में जगह दी गई थी, लेकिन सीरीज के आखिरी मैच में 15 वर्ष के सूर्यवंशी की जगह सैमसन को उतारा गया। टी20 प्रारूप में सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी कामयाब रही है। उम्मीद है कि कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर जापान में होने वाले एशियाई खेलों की प्लेइंग-11 तय करने से पहले सैमसन और सूर्यवंशी दोनों को बराबर मौके देंगे। 
IND vs AFG Dream11 Prediction: India vs Afghanistan 1st T20 Match Playing 11 Captain Vice-Captain and Players
वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन - फोटो : ANI
सैमसन या वैभव, किसका पलड़ा भारी?
  • शुक्रवार की शम को अभ्यास सत्र के दौरान सूर्यवंशी की तुलना में सैमसन अधिक संतुलित नजर आए। सूर्यवंशी को जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर सहज होकर खेलने में समय लगा क्योंकि पिच से भी बुमराह की गेंदों को मदद मिल रही थी। 
  • यह भी हो सकता है कि लगातार लाल गेंद के तीन मैच खेलने के बाद सूर्यवंशी को सामंजस्य बिठाने में समय लग रहा हो। वैसे अफगानिस्तान के पास बुमराह जैसा कोई गेंदबाज नहीं है। 
  • अफगानिस्तान के गेंदबाजों के सामने सूर्यवंशी को फुटवर्क का इस्तेमाल नहीं करने पर भी दिक्कत नहीं आएगी। सैमसन की बात करें तो तीन पारियों में नाकामी के बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे से बाहर करना ज्यादती था। 
  • सूर्यवंशी को लेकर हालांकि, हाइप इतनी बढ़ गई थी कि टीम प्रबंधन ने जनता की मांग पर फैसला लिया भले ही बार बार वे कहते हों कि बाहरी आवाज का असर नहीं होता।
IND vs AFG Dream11 Prediction: India vs Afghanistan 1st T20 Match Playing 11 Captain Vice-Captain and Players
ईशान किशन - फोटो : ANI
ईशान की चोट ने बढ़ाई चिंता
भारत के लिए इस सीरीज से पहले चिंता की बात फॉर्म में चल रहे ईशान किशन की चोट है। ईशान को शुक्रवार को नेट अभ्यास के दौरान कमर में चोट लगी थी। दलीप ट्रॉफी फाइनल में 270 और 80 रन बनने वाले ईशान हालांकि खेलने को बेताब होंगे क्योंकि भारत के लिए अब वह इसी प्रारूप में नियमित खेलते हैं। अगर ईशान किशन नहीं खेल पाते हैं तो सूर्यवंशी और सैमसन दोनों को मौका मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AFG Dream11 Prediction: India vs Afghanistan 1st T20 Match Playing 11 Captain Vice-Captain and Players
श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI
एशियाड से पहले तैयारी का सुनहरा मौका
एशियाई खेलों से पहले भारतीय टीम के पास तैयारी का यह सुनहरा मौका है क्योंकि अफगानिस्तान के बेहतरीन स्पिनरों राशिद खान, नूर अहमद और मुजीबुर रहमान का सामना करना होगा। तेज गेंदबाजों में उनके पास फजलहक फारूकी, नवीनुल हक, ऑलराउंडर गुलबदिन नायब और अजमतुल्लाह उमरजइ शामिल हैं। शीर्षक्रम में चयन की दुविधा के अलावा भारत को स्पिनरों में से भी चुनना होगा। गंभीर का भरोसा ऑलराउंडर पर अधिक रहता है जिससे अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के खेलने की संभावना अधिक है। यह देखना होगा कि भारत वरुण चक्रवर्ती के रूप में तीसरे स्पिनर को उतारता है या तेज गेंदबाज यश ठाकुर को मौका मिलता है। बुमराह और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी का मोर्चा संभालेंगे।
विज्ञापन
IND vs AFG Dream11 Prediction: India vs Afghanistan 1st T20 Match Playing 11 Captain Vice-Captain and Players
श्रेयस अय्यर - फोटो : IANS
इस मैच के लिए संभावित प्लेइंग-11:
भारत: संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed