क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने पूरे अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान कभी भी शराब या तंबाकू का प्रमोशन नहीं किया। सचिन के मुताबिक इन सामानों का उत्पादन करने वाली कई बड़ी कंपनियों ने स्पांशरशिप के लिए उनसे संपर्क किया था लेकिन उन्होंने पिता से किए एक वादे को पूरा करने के लिए कभी भी इनका हाथ नहीं थामा।
2 of 5
स्पार्टन ब्रांड प्रचार करते सचिन
- फोटो : ट्विटर
सचिन ने शनिवार को एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया कि उनके पिता ने ऐसे किसी भी प्रोडक्ट्स के साथ जुड़ने से मना किया था जिससे देश के युवाओं में गलत संदेश जाए। सचिन ने कहा, 'मैंने अपने पिता से यह वादा किया था कि मैं कभी भी ऐसे ब्रांड्स का प्रमोशन या ऐड नहीं करूंगा। इसलिए मैंने कभी भी पिता से किया हुआ यह वादा नहीं तोड़ा।
3 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
सचिन ने यह भी बताया कि उन्हें पिता से किए अपने वादे की वजह से मैं डेढ़ या दो साल तक अपने बैट पर बिना स्पॉन्सर के खेलता रहा था, जबकि मेरे पास शराब और तंबाकू उत्पाद बनाने वाले ब्रांड्स से अपने बैट पर स्पॉन्सरशिप के लिए ऑफर आए थे।
4 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
सचिन ने कहा, 'मेरे पिताजी ने बहुत साल पहले ही मुझसे कहा था कि देखो अब तुम एक रोल मॉडल बनने की राह पर हो। लोग तुम्हें फॉलो करना चाहेंगे। इसलिए कभी ऐसा कुछ नहीं करना जिससे समाज में कोई गलत संदेश जाए।'
5 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत रत्न से सम्मानित 47 वर्षीय पूर्व कप्तान ने कहा, 'कई ब्रांड्स ने यहां तक कहा था कि एक-दो साल न सही एक-दो सीरीज के लिए ही करार कर लीजिए। लेकिन मैंने कभी ऐसा नहीं किया और पिता के साथ किए वादे को बरकरार रखा।