फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहिद अफरीदी के कोरोना पॉजिटिव होने पर कट्टर प्रतिद्वंद्वी गौतम गंभीर ने क्या कहा?

Sat, 13 Jun 2020 11:16 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 13 Jun 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Gautam Gambhir wishes speedy recovery to Shahid Afridi from coronavirus
गौतम गंभीर शाहिद अफरीदी - फोटो : सोशल मीडिया

पूरी दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले चुकी कोरोना महामारी से शाहिद अफरीदी भी नहीं बच पाए। इस पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेट कप्तान ने शनिवार की दोपहर खुद को कोविड-19 का शिकार बताया था। अब उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर का भी बयान सामने आ चुका है।

Gautam Gambhir wishes speedy recovery to Shahid Afridi from coronavirus
गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी - फोटो : ट्विटर

मैदान पर दोनों ही खिलाड़ियों की अनबन जगजाहिर रही है। दोनों ने ही संन्याय भी ले लिया, लेकिन यह आपसी खटास अब तक जारी है। पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सदस्य गौतम गंभीर ने शाहिद के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

Gautam Gambhir wishes speedy recovery to Shahid Afridi from coronavirus
गौतम गंभीर - फोटो : पीटीआई

विश्व कप 2011 फाइनल के हीरो रहे गौतम 'E- Salaam Cricket 2020' के मंच पर अपनी राय रख रहे थे। वहां उन्होंने कहा कि, 'कोई भी इस वायरस से संक्रमित न हो। अफरीदी के साथ मेरे राजनीतिक मतभेद जरूर हैं, लेकिन मैं दुआ करूंगा कि वो जल्द से जल्द ठीक हो जाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Gautam Gambhir wishes speedy recovery to Shahid Afridi from coronavirus
अफरीदी गंभीर - फोटो : file

गंभीर ने कहा कि जब पूरी दुनिया कोरोना से लड़ रही है तब हमारे जवान सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से होने वाली फायरिंग का जवाब देने में लगे हैं, इसलिए पाकिस्तान को अपने लोगों की हिफाजत के साथ-साथ सीमा पार से होने वाली आतंकी गतिविधियों पर लगाम लगाना चाहिए।

विज्ञापन
Gautam Gambhir wishes speedy recovery to Shahid Afridi from coronavirus
शाहिद अफरीदी - फोटो : social media
आज 40 वर्षीय ऑलराउंडर ने ट्वीट किया था कि, 'मैं गुरुवार से अस्वस्थ महसूस कर रहा हूं, मेरा शरीर बुरी तरह दर्द हो रहा था। मेरा परीक्षण किया गया है और दुर्भाग्य से मैं पॉजिटिव हूं। मुझे शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की आवश्यकता है, इंशाअल्लाह'
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed