फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा, फिट रहा तो इतने समय तक खेलूंगा

Sat, 09 Sep 2017 10:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 09 Sep 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
if i remain fit will play for next 10 years says virat
विराट कोहली - फोटो : twitter
भारतीय कप्तान विराट कोहली अगले 10 सालों तक क्रिकेट खेलना चाहते हैं। दो महीने से कम समय में 29 साल के होने जा रहे कोहली न कहा कि अगर आगे भी वो मौजूदा वक्त के समान अपनी फिटनेस बरकरार रखने में कामयाब हुए तो निश्चित ही 10 सालों तक और क्रिकेट खेलना पसंद करेंगे।
if i remain fit will play for next 10 years says virat
विराट कोहली - फोटो : bcci

कोहली ने शुक्रवार को ट्रेनिंग को लेकर बातचीत करते हुए कहा, 'कई खिलाड़ियों को नहीं पता कि जब ट्रेनिंग कर रहे हो तो कहां जाकर रुकना होता है। कई बार ऐसा हो जाता है कि बिना कुछ जाने भी हम सोचते हैं कि अपनी क्षमता का सिर्फ 70 प्रतिशत ट्रेनिंग में लगा रहे हैं। इसलिए जरुरी है कि आप खुद को उस समय तक झोंके जब तक ट्रेनिंग पूरी न कर लें। उदाहरण के लिए अगर मैं अपनी मौजूदा समय की फिटनेस बरकरार रख पाया तो अगले 10 सालों तक खेल पाऊंगा।'

if i remain fit will play for next 10 years says virat
विराट कोहली

60 टेस्ट में 4658 और 194 वन-डे में 8587 रन बनाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'मैं भी यही करने की कोशिश करता हूं। मेरे अंदर प्रदर्शन की भूख कभी खत्म नहीं होती। मैं अंतिम समय तक प्रदर्शन करना चाहता हूं। मेरे अंदर आठ साल या अगर मैं कड़ी ट्रेनिंग करता हूं तो 10 साल का खेल बचा है। मैं रोज नयी शुरुआत करता हूं और छोटी चीजें भी मेरे लिए काफी मायने रखती हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
if i remain fit will play for next 10 years says virat
विराट कोहली - फोटो : ESPN

विराट कोहली ने इस दौरान युवाओं को घर से बाहर निकलकर खेलने की सलाह दी। उन्होंने कहा, 'हमारे समय में गैजेट्स नहीं होते थे। आजकल तो लोग आईफोन और आईपैड पर व्यस्त हैं। हमारे समय में अगर किसी के पास अच्छा वीडियो गेम होता था तो हम उसके घर जाकर उसे खेलने की योजनाएं बनाते थे। मैंने अपना बचपन सड़क और मैदान पर अलग-अलग खेल खेलते हुए बिताया है और मैं युवाओं से अपील करूंगा कि वे भी बाहर जाकर खेलें और किसी ना किसी खेल से जुड़ने को कोशिश करें।'

विज्ञापन
if i remain fit will play for next 10 years says virat
विराट कोहली और पुलेला गोपीचंद - फोटो : twitter

कार्यक्रम में कोहली भारतीय बैडमिंटन टीम के चीफ कोच पुलेला गोपीचंद के साथ मौजूद थे। टीम इंडिया के कप्तान ने गोपीचंद की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे याद है जब गोपी सर ने ऑल इंग्लैंड टूर्नामेंट जीता था। मैंने अपने दोस्तों के साथ वो मैच देखा था क्योंकि मेरा एक दोस्त राज्य स्तर का बैडमिंटन खिलाड़ी था। हम सभी को गोपी सर की उपलब्धियों पर गर्व है। उन्होंने देश को वर्ल्ड क्लास बैडमिंटन खिलाड़ी दिए हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed