फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICC की वनडे रैंकिंग में बड़ा बदलाव, बुमराह नहीं रहे नंबर एक गेंदबाज, रवींद्र जडेजा की बड़ी छलांग

Wed, 12 Feb 2020 04:02 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 12 Feb 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
ICC releases ODI ranking Trent Boult, Ravindra Jadeja and mohammad nabi gain, Bumrah losses
विराट-बुमराह

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की वन-डे सीरीज खत्म हो गई है। न्यूजीलैंड दौरे पर चली इस सीरीज में विराट के नेतृत्व में टीम इंडिया को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। उसे मेजबान के हाथों 3-0 की क्लीन स्वीप के साथ शर्मनाक हार हाथ लगी। 



वहीं दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेली गई वन-डे सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। इन दोनों सीरीज के खत्म होने के बाद आईसीसी ने भी वन-डे रैंकिंग जारी कर दी है जिसमें कई बदलाव देखने को मिले हैं।

ICC releases ODI ranking Trent Boult, Ravindra Jadeja and mohammad nabi gain, Bumrah losses
रोहित-विराट - फोटो : BCCI

बल्लेबाजों की रैंकिंग में अभी भी विराट कोहली, रोहित शर्मा और बाबर आजम ने शुरुआती तीन स्थानों पर कब्जा बरकरार रखा है। इनके बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर को शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है और वे एक रैंक की छलांग के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के फाफ डूप्लेसिस एक स्थान के नुकसान के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गए हैं।

ICC releases ODI ranking Trent Boult, Ravindra Jadeja and mohammad nabi gain, Bumrah losses
रॉस टेलर - फोटो : सोशल मीडिया

इनके अलावा डेविड वॉर्नर, क्विंटन डी कॉक, केन विलियमसन, जो रूट और आरोन फिंच छठे, सातवें, आठवें, नौंवें और दसवें स्थान पर मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान डी कॉक को बड़ा फायदा हुआ है और वे दो स्थान की छलांग के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
ICC releases ODI ranking Trent Boult, Ravindra Jadeja and mohammad nabi gain, Bumrah losses
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : social media

गेंदबाजों की रैंकिंग में टॉप स्थान पर बड़ा बदलाव हुआ है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक स्थान के नुकसान के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं और उनकी जगह न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट ने टॉप पर काबिज हो गए हैं। बुमराह को तीन मैचों की सीरीज में एक भी विकेट हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन
ICC releases ODI ranking Trent Boult, Ravindra Jadeja and mohammad nabi gain, Bumrah losses
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social media

टॉप गेंदबाजों की इस लिस्ट में हालांकि तीसरे से सातवें स्थान तक कोई बदलाव नहीं हुआ है और मुजीब उर रहमान, कागिसो रबाडा, पैट कमिंस, क्रिस वोक्स और मोहम्मद आमिर अपने पुराने स्थान पर बने हुए हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed