फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

600 साल पुरानी चीन की वो दीवार, जिसके बारे में कम ही जानती है दुनिया

Wed, 12 Feb 2020 03:48 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 12 Feb 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Strange story of 600 years old nanjing wall of China
नानजिंग वॉल, चीन - फोटो : Social media

चीन की दीवार पूरी दुनिया में मशहूर है। उसे दुनिया के अजूबों में गिना जाता है। मगर, चीन में एक और महान दीवार है, जिसके बारे में शायद आपने सुना ही न हो। तो, चलिए सैर कराते हैं चीन की एक और मशहूर एतिहासिक दीवार की। ये दीवार, चीन के नानजिंग शहर में है। करीब 600 साल पुरानी ये दीवार शहर को अपने आगोश में समेटे हुए है। ये दीवार 35 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी है। 

Strange story of 600 years old nanjing wall of China
नानजिंग वॉल, चीन - फोटो : Social media

नानजिंग की इस दीवार को बनाने में 35 करोड़ से भी ज्यादा ईंटों का इस्तेमाल हुआ है। मजे की बात ये है कि बहुत सी ईंटों में उन्हें बनाने वाले का नाम लिखा है। 90 साल की ची झिरू नानजिंग की रहने वाली हैं। उन्होंने इस दीवार को बचाने की कोशिश में बहुत योगदान दिया है। नानजिंग, बाकी चीन की तरह तेजी से तरक्की कर रहा है। इसलिए इस दीवार के इर्द-गिर्द बहुत काम हो रहा है। ऐसे में ची झिरू का कहना है कि हमें इस दीवार को ही नहीं, अपनी पूरी विरासत को बचाना है। 

Strange story of 600 years old nanjing wall of China
नानजिंग वॉल, चीन - फोटो : Social media

जब दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान ने चीन पर हमला किया था, तो जापानी इस दीवार को तबाह नहीं कर सके थे। लेकिन, ची झिरू कहती हैं कि हमने ही इस दीवार को तबाह कर दिया। 1950 और 60 के दशक में दीवार की पूरी तरह से अनदेखी कर दी गई। इसके कई हिस्से ढह गए। दीवार की ईंटों को निकालकर दूसरी इमारतें बनाने में इस्तेमाल करने दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Strange story of 600 years old nanjing wall of China
नानजिंग वॉल, चीन - फोटो : Social media

नानजिंग की इस एतिहासिक दीवार के कुछ हिस्सों को सड़कें बनाने के लिए तोड़ा गया। कुल मिलाकर, शहर की आर्थिक तरक्की के लिए दीवार को कई जगह ढहा दिया गया। ची झिरू बताती हैं कि उन्होंने भी इस दीवार से दो ईंटें चुराई थीं। वो बताती हैं कि, 'एक बार मैंने दीवार में एक छेद देखा। आस-पास बहुत मलबा फैला हुआ था। किसान अपनी सब्जियां वहां बेचने आते थे। वो इस दीवार की ईटों पर अपने सामान को सजा कर रखते थे। कुछ लोग ईंटों को बैठने के लिए इस्तेमाल करते थे। मुझे यकीन नहीं हुआ कि लोग इन एतिहासिक ईंटों को टेबल बना रहे हैं। तो मैंने दो ईंटें चुरा ली और झोले में डाल कर उन्हें ले आई। लेकिन मुझे अपनी इस चोरी पर इतनी शर्म आई कि मैं बस में बैठने के बजाय साइकिल से दस किलोमीटर का सफर तय कर के घर आई।' 

विज्ञापन
Strange story of 600 years old nanjing wall of China
नानजिंग वॉल, चीन - फोटो : Social media

2016 में नानजिंग की स्थानीय सरकार ने एक अभियान शुरू किया। लोगों से अपील की गई कि वो इस एतिहासिक दीवार की ईंटें वापस कर दें, तो उन पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा। लोगों ने 80 हजार ईंटें स्थानीय प्रशासन को लौटा दीं। ची झिरू ने भी चुराई हुई दो ईंटें सरकार को वापस कर दीं। इन सब को दीवार के नीचे ही बने गोदाम में रखा गया है। अब इन ईंटों की मदद से दीवार की मरम्मत की जा रही है। दीवार के कई हिस्सों को स्थानीय लोगों के घूमने-फिरने के ठिकानों के तौर पर भी विकसित किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed