फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICC की टी-20 रैंकिंग में छाए भारतीय बल्लेबाज, विराट और राहुल की बड़ी छलांग

Thu, 12 Dec 2019 02:18 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 12 Dec 2019 02:18 PM IST
विज्ञापन
ICC realeases new t20 ranking after ind vs wi series virat kohli and kohli rahul benefitted
विराट कोहली, केएल राहुल और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

भारत ने बुधवार को खेले गए आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को 67 रनों से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। केएल राहुल के ताबड़तोड़ 91 रन, रोहित के 71 रन और विराट के नाबाद 70 रनों की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज को एकतरफा मुकाबले में रौंद दिया।

ICC realeases new t20 ranking after ind vs wi series virat kohli and kohli rahul benefitted
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर

सीरीज में भारत की तरफ से विराट और राहुल दोनों ने ही दो-दो अर्धशतक लगाए और तीन मैचों की सीरीज में 150 से अधिक रन बनाए जिसका फायदा अब उन्हें आईसीसी की ताजा रैंकिंग में देखने को मिला है।

ICC realeases new t20 ranking after ind vs wi series virat kohli and kohli rahul benefitted
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

गुरुवार को आईसीसी द्वारा जारी नई टी-20 रैंकिंग में विराट को पांच स्थान और राहुल को तीन स्थान का फायदा हुआ है। राहुल 734 अंकों के साथ छठे और विराट 685 अंकों के साथ टॉप-10 की लिस्ट में दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं। हालांकि भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा एक स्थान लुढ़ककर 686 अंकों के साथ नौंवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ICC realeases new t20 ranking after ind vs wi series virat kohli and kohli rahul benefitted
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

आईसीसी की टॉप-10 रैंकिंग की बात करें तो पाकिस्तान के बाबर आजम 879 अंकों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। उनके बाद आरोन फिंच, डेविड मलान, कोलिन मुनरो और ग्लेन मैक्सवेल टॉप-5 में बरकरार हैं। इसके बाद भारत के केएल राहुल, एविन लुईस, हजरतुल्लाह जजाई, रोहित शर्मा और विराट कोहली छठे, सातवें, आठवें, नौंवे और दसवें स्थान पर काबिज हैं। 
 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed