{"_id":"5df1f2d38ebc3e87927962f3","slug":"yuvraj-singh-becomes-most-searched-indian-sportsperson-in-2019-beats-ats-ms-dhoni-and-virat-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी-विराट नहीं बल्कि ये क्रिकेटर रहा साल 2019 का हीरो, जमकर किया गया गूगल पर सर्च","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी-विराट नहीं बल्कि ये क्रिकेटर रहा साल 2019 का हीरो, जमकर किया गया गूगल पर सर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 12 Dec 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भले ही भारत में विराट कोहली और महेंद्रसिंह धोनी की लोकप्रियता सबसे ज्यादा है, लेकिन इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले खिलाड़ी युवराज सिंह रहे। यह हम नहीं बल्कि हाल ही में सामने आई गूगल की लिस्ट कह रही है। दरसल, गूगल इंडिया ने इस साल देश में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले इंवेंट्स और हस्तियों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में युवराज सिंह ने बाजी मारी।
2 of 5
युवराज सिंह
- फोटो : पीटीआई
युवराज सिंह देश की हस्तियों में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने के मामले में विंग कमांडर अभिनंदन और स्वर कोकिला लता मंगेशकर के बाद तीसरे स्थान पर रहे। टीम इंडिया को दो विश्व कप दिलाने वाले युवराज सिंह ने इस साल जून महीने में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया। विदेशी लीग में हिस्सा लेने के कारण उठाए इस कदम की वजह से उन्हे बहुत ज्यादा सर्च किया गया।
3 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : ट्विटर
युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को कई मौके दिए गए, लेकिन वे उम्मीदों के अनुरुप प्रदर्शन नहीं कर पाने की वजह से चर्चा में रहे और इस लिस्ट में वे छठे स्थान पर रहे। विराट और धोनी देश की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली शख्सियतों में टॉप 10 में स्थान नहीं बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप की इस साल धूम रही। भारत भले ही वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाया, लेकिन यह देश में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला इवेंट रहा। भारत को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। नाटकीय फाइनल में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को सुपरओवर में हराकर बाउंड्री काउंट के आधार पर पहली बार खिताब जीता था।
विज्ञापन
5 of 5
प्रो कबड्डी लीग
- फोटो : social media
क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद लोकसभा चुनाव और चंद्रयान-2 को सर्च किया गया। यदि भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले स्पोर्ट्स इवेंट्स की बात की जाए तो क्रिकेट वर्ल्ड कप पहले और प्रो कबड्डी लीग दूसरे स्थान पर रहे। विम्बल्डन तीसरे और कोपा अमेरिका कप चौथे स्थान पर रहा। ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और सुपर बाउल क्रमश: पांचवें, छठे और सातवें स्थान पर रहे। इसके बाद एशेज, यूएस ओपन और इंडियन सुपर लीग का नंबर आता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।