{"_id":"5a06747c4f1c1bc45b8b5547","slug":"icc-does-not-pursue-bcci-to-play-pakistan-says-wasim-akram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महान गेंदबाज बोले- पाक के साथ सीरीज के लिए ICC में BCCI को मनाने का दम नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महान गेंदबाज बोले- पाक के साथ सीरीज के लिए ICC में BCCI को मनाने का दम नहीं
Sat, 11 Nov 2017 03:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Sat, 11 Nov 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ट्रॉफी के साथ कोहली
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) पर भड़ास निकाली है। अकरम का मानना है कि आईसीसी इतनी क्षमता नहीं दिखाता कि बीसीसीआई को पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए मना ले।
2 of 5
वसीम अकरम
- फोटो : Dawn
'स्विंग के सुल्तान' के नाम से मशहूर अकरम ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान और भारत के युवा खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेल पा रहे हैं। 51 वर्षीय अकरम ने आईसीसी पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था ने भारत-पाकिस्तान सीरीज को लेकर पहल नहीं की, जिसे राजनीती से दूर रखा जा सकता है।
3 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : ESPN
अकरम के हवाले से जियो टीवी ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि आईसीसी में बीसीसीआई को मनाने की शक्ति है, लेकिन मैंने हमेशा कहा है कि लोगों के बीच बातचीत होना जरूरी है। राजनीती और खेल को अलग-अलग रखना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : ICC
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने साथ ही कहा कि टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच की सीरीज पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली एशेज सीरीज से भी रोमांचक होती है। 356 वन-डे में 502 विकेट लेने वाले अकरम ने कहा, 'भारत-पाकिस्तान के मुकाबले एशेज सीरीज से महत्वपूर्ण होते हैं। 2 करोड़ लोग एशेज सीरीज देखते हैं जबकि भारत-पाकिस्तान मैच अरबों लोग देखते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
team india
- फोटो : ndtv
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2014 में पाकिस्तान के साथ 2015-2023 के बीच 6 द्विपक्षीय सीरीज खेलने की मंजूरी दी थी, जिसमें से चार सीरीज की मेजबानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को करना थी। हालांकि, सीमा पर राजनीती चिंता के चलते बीसीसीआई ने सभी सीरीज खेलने से इंकार कर दिया। फिर चाहे वो सीरीज पाकिस्तान में खेली जा रही हो या फिर किसी तठस्थ स्थान पर। चिर-प्रतिद्वंद्वियों के बीच मुकाबला आईसीसी टूर्नामेंट्स में जरूर देखने को मिलता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।