{"_id":"5a7043c94f1c1b92268b733f","slug":"i-never-lost-my-confidence-and-work-hard-says-suresh-raina","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया में वापसी करने वाले सुरेश रैना बोले- सिर्फ इस मौके का फायदा उठाना था","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया में वापसी करने वाले सुरेश रैना बोले- सिर्फ इस मौके का फायदा उठाना था
Tue, 30 Jan 2018 03:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Jan 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुरेश रैना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए सुरेश रैना की टीम इंडिया में वापसी हुई है। 31 वर्षीय रैना की करीब एक साल से अधिक समय के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई। रैना को टीम में वापसी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा क्योंकि पिछले साल वह यो-यो टेस्ट पास करने में सफल नहीं हुए थे।
2 of 5
सुरेश रैना
फिटनेस के साथ-साथ रैना का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन भी काफी खराब रहा था। इसके बाद उनकी जगह पर सवाल खड़े होने लगे थे। मध्यक्रम के बल्लेबाज ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दमदार शतक जमाया और इसके बाद टीम इंडिया में उनकी वापसी संभव हुई।
3 of 5
सुरेश रैना
- फोटो : File
सुरेश रैना ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। अब रैना ने अपनी वापसी पर खुशी जताई है। रैना के हवाले से हिंदुस्तान टाइम्स ने कहा, 'यह सब विश्वास और कड़ी मेहनत का नतीजा है। मैंने कभी अपना विश्वास नहीं खोया और अपनी फिटनेस व स्किल्स पर कड़ी मेहनत जारी रखी। मेरा अपने गेम पर पूरा ध्यान रहा और मुझे अच्छे मौके का इंतजार था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुरेश रैना
- फोटो : File
रणजी व दिलीप ट्रॉफी में लचर प्रदर्शन करने वाले रैना ने हाल ही में यो-यो टेस्ट पास किया। उन्होंने अपनी वापसी पर कहा, 'मुझे एक अच्छी पारी की जरुरत थी और यह पता था कि जल्द ही एक उम्दा पारी खेलूंगा। मैं पिच पर जाकर कुछ धमाल करना चाहता था।'
विज्ञापन
5 of 5
सुरेश रैना
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रैना ने बंगाल के खिलाफ सिर्फ 49 गेंदों में 126 रन की पारी खेली। इसके बाद तमिलनाडु और बड़ौदा के खिलाफ उन्होंने क्रमशः 61 व 56 रन की पारी खेली। इसके बाद चयनकर्ता रैना को नजरअंदाज नहीं कर पाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।