फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 WC: सूर्यकुमार के इस कैच ने पलटा मैच, जीत के बाद रो रहे हार्दिक को रोहित ने चूमा, तस्वीरों में जीत के पल

Sun, 30 Jun 2024 06:02 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 30 Jun 2024 06:02 AM IST
सार

ऐसा लगा कि गेंद बाउंड्री के बाहर चली जाएगी, लेकिन सूर्या बीच में आ गए। उन्होंने दो प्रयासों में इस कैच को पूरा किया। सूर्या ने मिलर का कैच लेकर मैच ही पलट दिया।

विज्ञापन
T20 World Cup: Suryakumar Yadav Miller changed match, Rohit kissed Hardik, moments of victory in Photos
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC/BCCI
भारत टी20 चैंपियन बन चुका है। शनिवार को बारबाडोस में खेले गए रोमांचक फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हरा दिया। फाइनल मुकाबले में जीत में सूर्यकुमार यादव की भूमिका काफी अहम रही। उन्होंने डेविड मिलर का कैच लेकर पूरे मैच को पलट दिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि मैच भारत के हाथ से फिसल जाएगा। दक्षिण अफ्रीका को छह गेंद पर 16 रन बनाने थे। स्ट्राइक पर विस्फोटक डेविड मिलर थे। उन्होंने हार्दिक पांड्या की गेंद को सामने की ओर खेला।


ऐसा लगा कि गेंद बाउंड्री के बाहर चली जाएगी, लेकिन सूर्या बीच में आ गए। उन्होंने दो प्रयासों में इस कैच को पूरा किया। सूर्या ने मिलर का कैच लेकर मैच ही पलट दिया। उनके इस कैच को 1983 वनडे विश्व कप कप फाइनल में कपिल देव और 2007 टी20 विश्व कप फाइनल में श्रीसंत के कैच की याद दिला दी। कपिल देव ने वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स और श्रीसंत ने पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक का कैच लिया था और भारत को विश्व चैंपियन बनाया था। सूर्या के इसी कैच ने भारत की वापसी मैच में करा दी और टीम इंडिया चैंपियन बन गई।
T20 World Cup: Suryakumar Yadav Miller changed match, Rohit kissed Hardik, moments of victory in Photos
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
कुछ महीने पहले जब हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपी गई थी तो फैंस ने इसकी काफी आलोचना की थी। मुंबई के लाइव मैच के दौरान उन्हें फैंस से तीखी टिप्पणी सहनी पड़ी थी। हालांकि, इस पूरे मुश्किल समय में वह मुस्कुराते रहे। अब टी20 विश्व कप में हार्दिक ने अपने प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। फाइनल में उन्होंने 17वें और 20वें ओवर में गेंदबाजी की और दक्षिण अफ्रीका के जबड़े से जीत छीनकर टीम इंडिया की झोली में डाला। उन्होंने तीन ओवर में 20 रन दिए और तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। इनमें क्लासेन और मिलर के विकेट शामिल हैं। टीम इंडिया को जिताने के बाद वह फूट फूटकर रोने लगे। ऐसे में रोहित उनके पास आए और उन्हें चूम लिया। यह पल और फोटो देख फैंस भावुक हो गए। 
T20 World Cup: Suryakumar Yadav Miller changed match, Rohit kissed Hardik, moments of victory in Photos
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC/BCCI
जीत के बाद राहुल द्रविड़ भी आक्रामक तरीके से जश्न मनाते दिखे। कोहली ने जैसे ही विश्व कप ट्रॉफी द्रविड़ को सौंपी, उन्होंने जमकर चीखा और जश्न मनाया। द्रविड़ की टीम 2007 में वेस्टइंडीज में ही वनडे विश्व कप के दौरान पहले दौर से बाहर हुई थी और अब इसी जगह अपनी कोचिंग में उन्होंने टीम इंडिया को चैंपियन बनाया है। इतना ही नहीं, भारतीय टीम ने उन्हें हवा में उछाला भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
T20 World Cup: Suryakumar Yadav Miller changed match, Rohit kissed Hardik, moments of victory in Photos
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC/T20 World Cup
पावरप्ले में मिले शुरूआती झटकों से उबरते हुए विराट कोहली और अक्षर पटेल ने भारत को में सात विकेट पर 176 रन तक पहुंचाया था। भारत ने एक समय पांचवें ओवर में तीन विकेट सिर्फ 34 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद अक्षर (31 गेंद में 47 रन ) और कोहली (59 गेंद में 76 रन ) ने टीम को संकट से निकाला। कोहली और अक्षर ने चौथे विकेट के लिये 54 गेंद में 72 रन की साझेदारी की। अक्षर दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हो गए । बीच के ओवरों में कोहली धीमे पड़े और अपना अर्धशतक उन्होंने 48 गेंदों में पूरा किया।
विज्ञापन
T20 World Cup: Suryakumar Yadav Miller changed match, Rohit kissed Hardik, moments of victory in Photos
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया । पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय कप्तान को दूसरे ही ओवर में केशव महाराज ने पवेलियन भेजा। स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में वह स्क्वेयर लेग पर कैच दे बैठे। उनके बाद आये ऋषभ पंत भी इसी अंदाज में आउट हुए। रोहित की ही तरह शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव के आउट होने से भारत को करारा झटका लगा। उन्हें कगिसो रबाडा ने फाइन लेग पर कैच आउट कराया। भारत ने पावरप्ले के भीतर ही तीन विकेट गंवा दिये । छह ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 45 रन था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed