इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन में गुरुवार को दूसरा सुपर-ओवर खेला गया। मुंबई और हैदराबाद के बीच खेले गए इस सांस थाम देने वाले मुकाबले में रोहित के रणबांकुरों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 162 रन बनाए।
VIDEO: सुपर ओवर में जीता मुंबई, देखिए सांस थाम देने वाले मैच के एक-एक बॉल का रोमांच
सुपर ओवर के लिए हैदराबाद की ओर से बल्लेबाजी करने मनीष पांडे, मोहम्मद नबी और मार्टिन गप्टिल आए तो गेंदबाजी का मोर्चा अफगानी स्टार राशिद खान ने संभाला। दूसरी ओर मुंबई ने डेथ ओवर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह को जिम्मेदारी सौंपी। बल्लेबाजी के लिए हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड उतरे।
अगली स्लाइड में देखिए कैसा रहा सुपर ओवर का रोमांच
हैदराबाद की बल्लेबाजी
गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह
पहली गेंद: बुमराह की गेंद पर मनीष पांडे रन आउट। लेंथ बॉल को स्क्वैयर पॉइंट पर खेलने के बाद पांडे ने एक रन लिया। क्रुणाल की मिसफिल्डिंग पर दूसरा रन चुराने के चक्कर में खामियाजा भुगतना पड़ा। (हैदराबाद: 1 रन)
दूसरी गेंद: कीवी स्टार और IPL-12 में पहला मैच खेल रहे मार्टिन गप्टिल स्टंप्स पर आई फुल टॉस पर एक रन ही ले पाए। (हैदराबाद: 2 रन)
तीसरी गेंद: अब स्ट्राइक पर मोहम्मद नबी शरीर पर फेंकी गई शॉर्ट बॉल डीप स्क्वैयर ले पर सिक्स। (हैदराबाद 8 रन)
चौथी गेंद: जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद नबी को यार्कर पर बोल्ड किया। (हैदराबाद: 8 रन)
दो विकेट गिरने के साथ ही हैदराबाद का खेल खत्म। अब मुंबई को जीत के लिए 6 गेंदों में 9 रन की दरकार। क्रीज पर हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड
मुंबई की बल्लेबाजी
गेंदबाज- राशिद खान
पहली गेंद: राशिद खान को पहली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या ने लॉन्गऑफ की दिशा में छह रन के लिए भेजा। (मुंबई: 6 रन)
दूसरी गेंद: हार्दिक पांड्या ने मिडविकेट पर गेंद को पुश कर एक रन लिया। (मुंबई: 7 रन)
तीसरी गेंद: रोमांचक हो चले मुकाबले में मुंबई की आसान जीत। कीरोन पोलार्ड ने मिडविकेट पर खेलकर दो रन बनाए।
MI clinch thrilling super over https://t.co/ILsAw9e5xY
— sumit bandhu (@sumitbandhu) May 3, 2019
यह इस सीजन का दूसरा सुपरओवर था। इससे पहले फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए मैच में मेजबान दिल्ली और कोलकाता के बीच भी सुपर ओवर खेला गया था। उस मैच में दिल्ली ने बाजी मारी थी।
इस जीत के साथ ही मुंबई चेन्नई और दिल्ली के बाद प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन चुकी है।