फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 WC: पिछले टी20 विश्व कप से अब कितनी बदली पाकिस्तान की टीम? नवाज-हारिस-आसिफ समेत आठ खिलाड़ियों को किया बाहर

Fri, 24 May 2024 11:44 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 24 May 2024 11:44 PM IST
सार

पाकिस्तान की 2024 टी20 विश्व कप टीम में 2022 संस्करण के सात खिलाड़ी हैं। इनमें कप्तान बाबर के अलावा, मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ हैं।

विज्ञापन
How much Pakistan team changed since 2022 T20 World Cup? Eight players including Nawaz-Haris-Asif excluded IPL
पाकिस्तान टीम - फोटो : ICC/PCB
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी। टीम में चोट के बाद वापसी करने वाले गेंदबाज हारिस राउफ को जगह मिली है, जबकि कप्तान बाबर आजम होंगे। टीम में पांच खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार टी20 विश्व कप खेलते दिखेंगे। 2021 और 2022 के बाद यह तीसरा टी20 विश्व कप है जिसमें बाबर कप्तानी करते दिखेंगे। वह तो टीम में नियमित हैं, लेकिन टीम इस बार काफी बदली-बदली नजर आ रही है। 2022 टी20 विश्व कप के दौरान पाकिस्तानी टीम से यह टीम काफी बदली हुई है। 2022 के आठ खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। आइए जानते हैं...
How much Pakistan team changed since 2022 T20 World Cup? Eight players including Nawaz-Haris-Asif excluded IPL
बाबर और रोहित - फोटो : ICC/T20 World Cup
2022 की पाकिस्तान टीम कैसी थी?
पाकिस्तान की 2024 टी20 विश्व कप टीम में 2022 संस्करण के सात खिलाड़ी हैं। इनमें कप्तान बाबर के अलावा, मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ हैं। वहीं, तब की टी20 विश्व कप टीम में विकेटकीपर मोहम्मद हारिस, शान मसूद, हैदर अली, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, आसिफ अली, मोहम्मद वसीम और मोहम्मद हसनैन शामिल थे। हारिस, मसूद, हैदर, खुशदिल और आसिफ बल्लेबाज थे। वहीं, नवाज वही ऑलराउंडर हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ आखिरी ओवर में गेंदबाजी की थी। वसीम और हसनैन तेज गेंदबाज हैं। उस टीम में फखर थे, लेकिन चोट की वजह से टूर्नामेंट से ऐन पहले बाहर हो गए थे। 

2022 टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), शान मसूद, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, खुशदिल शाह, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, आसिफ अली।
How much Pakistan team changed since 2022 T20 World Cup? Eight players including Nawaz-Haris-Asif excluded IPL
पाकिस्तान टीम - फोटो : PCB
2024 टी20 विश्व कप के लिए कैसी है पाकिस्तान टीम
वहीं, मौजूदा टीम में हारिस के रिप्लेसमेंट आजम खान हैं। आजम रिजवान के बैकअप होंगे। वहीं, सैम अयूब, फखर जमां, उस्मान खान, इमाद वसीम, अबरार अहमद, मोहम्मद आमिर और अब्बास अफरीदी अन्य खिलाड़ी हैं जो इस साल के टूर्नामेंट के लिए टीम में चुने गए हैं। पाकिस्तान की टी20 विश्व कप 2024 टीम में  चार बल्लेबाज, दो विकेटकीपर, तीन स्पिन ऑलराउंडर, एक स्पिनर और पांच तेज गेंदबाज हैं। हालांकि, इस टीम ने किसी रिजर्व का एलान नहीं किया है। हसन अली और अगा सलमान का न होना चौंकाने वाला है, क्योंकि इन दोनों को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम में चुना गया है।

2024 टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान),अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमां, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद अब्बास अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सैम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
How much Pakistan team changed since 2022 T20 World Cup? Eight players including Nawaz-Haris-Asif excluded IPL
पाकिस्तान टीम - फोटो : ICC/PCB
पाकिस्तान टीम का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन
पाकिस्तान की टीम 2007 में शोएब मलिक की कप्तानी में और 2022 में बाबर आजम की कप्तानी में फाइनल में पहुंच चुकी है। वहीं, 2009 में टीम ने यूनिस खान की कप्तानी में खिताब जीता था। 2010, 2012 और 2021 में टीम अंतिम-चार में पहुंच चुकी है। पाकिस्तान की टीम अपने अभियान की शुरुआत छह जून को अमेरिका के खिलाफ मैच से करेगी। नौ जून का न्यूयॉर्क में उनका सामना भारत से होगा। 11 जून को टीम कनाडा और 16 जून को आयरलैंड से भिड़ेगी। अगर टीम दूसरे दौर यानी सुपर-आठ में पहुंचने में कामयाब होती है तो उसका मुकाबला 19 जून, 21 जून और 23 जून को होंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed