फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गेल की एक सलाह ने रसेल को बना दिया पावर हिटर, फिर ऐसे आई हाथों में बेशुमार ताकत

Sun, 21 Apr 2019 10:20 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sun, 21 Apr 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
how andre russell convert into a power hitter after get chris gayle suggestion
क्रिस गेल और आंद्रे रसेल

इंडियन टी-20 लीग के इस के मौजूदा सीजन में कोलकाता के तूफानी बल्लेबाज आंद्रे रसेल का बल्ला गेंदबाजी को जमकर धज्जियां उड़ा रहा हैं। उनका यह आक्रामक रुख देखकर तो यही लगता है कि गेंदबाज उन्हें रोकने के लिए गेंदबाजों के पास कोई तोड़ नहीं है। इस सीजन में अब तक रसेल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से कोलकाता के कई हारे हुए मैचों में जीत दिलाई है।


 

how andre russell convert into a power hitter after get chris gayle suggestion
गेल-रसेल - फोटो : अमर उजाला
बैंगलोर के खिलाफ पिछले मैच में भी रसेल ने 65 रन की धमाकेदार पारी पारी खेली थी और उन्होंने अपनी पारी में कुल नौ छक्के लगाए थे। इस सीजन में अब तक रसेल ने 39 छक्के लगा चुके हैं। वो औसतन हर मैच में चार छक्के जड़ रहे हैं। 

 

how andre russell convert into a power hitter after get chris gayle suggestion
आंद्रे रसेल - फोटो : सोशल मीडिया
गौर किया जाए तो अब से तीन वर्ष पहले तक उनकी बल्लेबाजी में उतनी पैनी धार नहीं थी। आखिरकार रसेल इतने आक्रामक कैसे हो गए। वर्ष 2016 से पहले तक वो गेंद को हिट करते जरूर थे लेकिन उनके बल्ले से इतने छक्के नहीं निकलते थे। अब वो इतने आक्रामक कैसे हो गए इसके बारे में उन्होंने खुद बताया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
how andre russell convert into a power hitter after get chris gayle suggestion
russell and gayle
रसेल ने बताया कि उनकी इस पावर हिटिंग के पीछे क्रिस गेल का बड़ा मार्गदर्शन छिपा है क्योंकि उनकी एक सलाह ने रसेल की जिंदगी बदल दी। रसेल के मुताबिक क्रिस गेल ने उन्हें भारी बल्ले का इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। 

 

विज्ञापन
how andre russell convert into a power hitter after get chris gayle suggestion
andre russel

रसेल ने कहा, 'मैं पहले हल्के बल्ले के साथ खेलता था जिससे हिट करने के बाद गेंद दूर तक नहीं जा पाती थी। विश्व कप के दौरान गेल मेरे पास आए थे और उन्होंने कहा कि तुम भारी बल्ले का इस्तेमाल करो क्योंकि तुम्हारे पास गेंद को हिट करने की बेशुमार ताकत है। तुम बेहतरीन बल्लेबाज हो। इसके बात जब वर्ष 2016 में भारत में खेलते हुए हम टी 20 चैंपियन बने फिर तो मेरी जिंदगी ही बदल गई। सेमीफाइनल मैच में मैंने 43 रनों की पारी खेली थी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed