फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: बटलर की तरह धवन का शिकार करना चाहते थे अश्विन, फिर गब्बर ने ऐसे चिढ़ाकर की बोलती बंद

Sun, 21 Apr 2019 09:51 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sun, 21 Apr 2019 09:51 AM IST
विज्ञापन
Shikhar Dhawan dance on ground after R Ashwin thought about Mankading
dhawan and ashwin
कप्तान श्रेयस अय्यर (58*) और शिखर धवन (56) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दिल्ली ने शनिवार को पंजाब को 5 विकेट से हराकर छठी जीत दर्ज की। फिरोजशाह कोटला में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने टॉस हराकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 5 विकेट खोकर 2 गेंदें शेष रहते ही यह मैच जीत लिया।


 
Trending Videos
Shikhar Dhawan dance on ground after R Ashwin thought about Mankading
buttler ashwin mankad - फोटो : twitter
पिछले दिनो जोस बटलर को मांकडिंग आउट करने वाले अश्विन ने इस मैच में भी शिखर धवन को इसी तरह अपना शिकार बनाना चाहा,लेकिन बेखौफ शिखर ने उलटा अश्विन का ही मैदान पर सरेआम मजाक बना डाला।

 

Shikhar Dhawan dance on ground after R Ashwin thought about Mankading
R Ashwin - फोटो : social media
दरअसल, पारी के 13वें ओवर में पंजाब के कप्तान अश्विन ने दिल्ली के स्टार बल्लेबाज़ शिखर धवन को मांकडिंग करने की चेतावनी का इशारा किया। हालांकि नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाजी एंड पर मौजूद धवन क्रीज के पास ही थे, लिहाजा उन्होंने जल्द बल्ला रख दिया। इसके बाद उन्होंने बैठकर पैर की मूवमेंट दिखाई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shikhar Dhawan dance on ground after R Ashwin thought about Mankading
शिखर धवन - फोटो : Social media
वहीं, अश्विन अगली गेंद फेंकने के लिए रन-अप पर लौट गए। फिर जो हुआ वो हर किसी के लिए गुदगुदाने वाला पल बन गया। जब अश्विन ने अपने तीसरे और पारी के 13वें ओवर की तीसरी गेंद डाली तो नॉन स्ट्राइकर एंड पर मौजूद शिखर धवन डांस करने लगे। यह वाक्या स्क्रीन पर लोगों ने रिप्ले में देखा तो हंसी नहीं रोक पाए और ऐसा ही कुछ हाल शिखर धवन का था। धवन के जवाब का दिल्ली के दर्शकों ने शोर मचाकर समर्थन किया।

 

विज्ञापन
Shikhar Dhawan dance on ground after R Ashwin thought about Mankading
buttler ashwin

गौरतलब है कि  25 मार्च को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब की भिड़ंत हुई। इस दौरान एक हैरान कर देने वाली घटना देखने को मिली। पंजाब के कप्तान और स्टार स्पिनर आर अश्विन ने बिना गेंद फेंके ही नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े जोस बटलर को रन आउट कर मांकडिंग विवाद को हवा दे दी। उन्होंने आउट करने से पहले बटलर को चेतावनी भी नहीं दी थी। इसके बाद आईपीएल में मांकडिंग और अश्विन को लेकर बवाल मच गया।

देखें वीडियो:



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed