भारतीय उपमहाद्वीप में रन बनाना आसान काम नहीं। विदेशी बल्लेबाजों के लिए भारतीय उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में ढलना और अच्छा प्रदर्शन करना हर किसी के बस की बात नहीं है। विदेशी बल्लेबाज गर्मी, उमस और स्पिन की चुनौती से जूझते नजर आते हैं। ऐसे चुनिंदा ही विदेशी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एशिया जमीन पर जमकर रन कूटे हैं। आइए देखिए कौनसे ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंमे एशिया में अपनी छाप छोड़ी है:
एशियाई मेहमाननवाजी पसंद है इस फिरंगी बल्लेबाजों को
2 of 8
एबी डीविलियर्स
- फोटो : ESPN
एबी डीविलियर्स
साउथ अफ्रीका के मिस्टर 360 ने पूरी दुनिया में अपने बल्लेबाजी से फैंस को अपना कायल बनाया है। क्रिकेट को एक नई ऊंचाई पर ले जाने वाले एबी ने एशिया में खूब रन बनाए हैं। एबी ने एशिया में 21 मैच खेले हैं और 1746 रन बनाए हैं। एबी ने इस दौरान 3 शतक और 8 अर्धशतक जडे हैं। सीमित ओवरों के बादशाह एबी टेस्ट में थोड़ा फीका सा पड़ा जाते हैं।
एशियाई मेहमाननवाजी पसंद है इस फिरंगी बल्लेबाजों को
एलन बॉर्डर
ऑस्ट्रेलिया को पहला विश्व कप जिताने वाले कप्तान एलन बॉर्डर ने भी एशियाई धरती पर खूब रन बनाए हैं। दुनिया के सबसे दिग्गज बल्लेबाजों में से एक बॉर्डर का एशिया में बतौर कप्तान भी रिकॉर्ड काबिल-ए-तारीफ रहा है। बॉर्डर ने एशिया में 22 टेस्ट खेलते हुए 1799 रन बनाए हैं। 8 हाफ सेंचुरी के अलावा, बॉर्डर ने एशियाई जमीन पर 6 सेंचुरी भी लगाई हैं।
एशियाई मेहमाननवाजी पसंद है इस फिरंगी बल्लेबाजों को
हाशिम आमला
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट की रन मशीन को भी एशियाई धरती खूब रास आती है। एक बार सेट हो जाने के बाद आमला को रोक पाना बहुत मुश्किल होता है। आमला की बल्लेबाजी के कायल दुनियाभर में फैले हैं। आमला ने एशिया में खेले 23 मैचों में 1819 रन बनाए हैं। इसमें 5 हाफ सेंचुरी और 7 सेंचुरी शामिल हैं। एशिया में उन्होंने अर्धशतक कम और शतक ज्यादा लगाए हैं।
एशियाई मेहमाननवाजी पसंद है इस फिरंगी बल्लेबाजों को
5 of 8
शिवनारायण चंद्रपॉल
- फोटो : ESPN
शिवनारायण चंद्रपॉल
लंबे समय तक वेस्टइंडीज टीम के स्तंभ रहे शिवनारायण चंद्रपॉल ने भी एशियाई पिचों पर जम कर रन बनाए हैं। चंद्रपॉल ने लंबे समय तक कैरेबियाई मध्यक्रम की रीढ बने रहे। एशियाई दौरों पर चंद्रपॉल ने 27 मैचों में 1850 रन बनाए हैं। इसमें 8 हाफसेंचुरी के अलावा 4 शतक भी शामिल हैं।