फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spcl: जब बदानी ने तेंदुलकर के लिए बुना था भाषा का जाल, दोनों आज तक नहीं भूले वो यादगार मैच

Wed, 14 Nov 2018 08:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Nov 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
hemang badani celebrating his 42nd birthday
hemang badani

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हेमंग बदानी आज अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 40 वन-डे मैच खेलने वाले बदानी ने 33.35 की औसत से 867 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक भी शामिल हैं।



हालांकि उनके क्रिकेट करियर से ज्यादा रोचक वो किस्सा है जो बदानी के साथ-साथ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी कभी नहीं भूल सकते। बदानी के खिलाफ खेले उस मुकाबले को सचिन अपने डोमेस्टिक क्रिकेट का सबसे खास मैच भी मानते हैं।

hemang badani celebrating his 42nd birthday
badani and sachin

दरअसल सचिन तेंदुलकर मुंबई और तमिलनाडु के बीच 1999-2000 सत्र में वानखेडे स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल को सबसे यादगार मैच मानते हैं। इस मैच में दोहरा शतक जड़ने वाले तेंदुलकर ने कहा कि अंपायरों के गेंद बदलने के बाद अचानक रिवर्स स्विंग होने लगी।

hemang badani celebrating his 42nd birthday
badani and sachin

इस दौरान सचिन बार-बार रनर एंड लाइन से बाहर निकल रहे थे। बदानी ने जैसे ही उन्हें बाहर निकलते देखा, उन्होंने तुरंत तमिल भाषा में गेंदबाज से कहा कि सचिन बाहर निकल रहे हैं। तुम्हारे पास आउट करना का मौका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
hemang badani celebrating his 42nd birthday
सचिन तेंदुलकर

लेकिन जैसे ही गेंदबाज रनअप लेता, सचिन तेंदुलकर लाइन के अंदर आ जाते और बदानी का प्लान फेल हो जाता। बदानी यह देखकर चौंक गए कि गेंदबाज के आते ही सचिन लाइन के अंदर कैसे जा रहे हैं।

विज्ञापन
hemang badani celebrating his 42nd birthday
hemang badani

मैच के बाद सचिन ने बदानी को थैंक्स कहा और बोले, 'मुझे तमिल आती है।' यह सुनकर दोनों काफी देर तक जोर-जोर से हंसे। मुंबई ने यह मैच आठ विकेट से जीता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed