फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Hardik Pandya Set for Mumbai Indians Exit? Punjab Kings Close In on Blockbuster Trade Involving Arshdeep Singh

हार्दिक पांड्या की नई टीम कौन सी होगी?: केकेआर-सीएसके के बाद अब पंजाब से जुड़ा नाम; अर्शदीप क्यों चर्चा में?

Tue, 03 Nov 2026 02:08 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 03 Nov 2026 02:08 PM IST
सार

आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़कर पंजाब किंग्स में शामिल होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों फ्रेंचाइजी के बीच ट्रेड पर लगभग सहमति बन चुकी है। इस सौदे में अर्शदीप सिंह और विष्णु विनोद मुंबई जा सकते हैं। 17 नवंबर की रिटेंशन डेडलाइन से पहले आधिकारिक एलान संभव है।

विज्ञापन
Hardik Pandya Set for Mumbai Indians Exit? Punjab Kings Close In on Blockbuster Trade Involving Arshdeep Singh
हार्दिक और अर्शदीप - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के भविष्य को लेकर अटकलों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जून 2026 से अब तक यानी पिछले करीब पांच महीनों में उनका नाम तीन फ्रेंचाइजी से जुड़ चुका है। सबसे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने मुंबई इंडियंस से उनके संभावित ट्रेड को लेकर दिलचस्पी दिखाई। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी चर्चा में आया। नवंबर में एक बार फिर ट्रेड की खबरों ने जोर पकड़ा और अब पंजाब किंग्स इस दौड़ में नई टीम के तौर पर सामने आई है। इतना ही नहीं, अर्शदीप सिंह भी चर्चा में हैं। ऐसे में समझते हैं कि हार्दिक और पंजाब के बीच किस डील को लेकर चर्चा है और जून से लेकर अब किस-किस टीम में उनके जाने को लेकर बज बना।
विज्ञापन

 

Trending Videos

Hardik Pandya Set for Mumbai Indians Exit? Punjab Kings Close In on Blockbuster Trade Involving Arshdeep Singh
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब से ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज
एक चर्चा जो पिछले पांच महीने में स्थिर रही है, वह है हार्दिक का मुंबई का साथ छोड़ना लगभग तय माना जा रहा है। अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि पंजाब किंग्स हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने के लिए मुंबई इंडियंस के साथ ट्रेड डील के बेहद करीब पहुंच गई है। इस संभावित सौदे में भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और विकेटकीपर-बल्लेबाज विष्णु विनोद मुंबई की टीम में जा सकते हैं।

स्पोर्टस्टार (द हिंदू) की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों फ्रेंचाइजी के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच प्रस्तावित अदला-बदली पर लगभग सहमति बन चुकी है। अब आईपीएल अधिकारियों के पास इससे जुड़े दस्तावेज भेजे जाने की प्रक्रिया बाकी है। ऐसे में 17 नवंबर की रिटेंशन डेडलाइन से पहले इस बड़े ट्रेड का आधिकारिक एलान हो सकता है। हालांकि, अभी तक दोनों फ्रेंचाइजी या आईपीएल की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Hardik Pandya Set for Mumbai Indians Exit? Punjab Kings Close In on Blockbuster Trade Involving Arshdeep Singh
विष्णु और अर्शदीप - फोटो : IPL
पंजाब को मिलेगा बड़ा ऑलराउंडर, मुंबई को अर्शदीप की सेवाएं
रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब किंग्स को एक मैच जिताने वाले ऑलराउंडर की तलाश थी। इसी सिलसिले में मुंबई इंडियंस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पंजाब से संपर्क किया था। इसके बाद बातचीत आगे बढ़ी और संभावित सौदे में अर्शदीप सिंह तथा विष्णु विनोद के नाम शामिल किए गए। हार्दिक के पंजाब में आने से टीम को मध्यक्रम में आक्रामक बल्लेबाजी के साथ तेज गेंदबाजी का विकल्प भी मिलेगा। दूसरी ओर, मुंबई को अर्शदीप के रूप में भारतीय टीम का अनुभवी बाएं हाथ का तेज गेंदबाज मिल सकता है। विष्णु विनोद विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी का विकल्प होंगे। विष्णु पहले भी मुंबई की टीम से खेल चुके हैं।

अर्शदीप के पंजाब से जाने की स्थिति में टीम एक और ट्रेड पर विचार कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब लखनऊ सुपर जाएंट्स से मोहसिन खान और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को लेकर अदला-बदली की संभावना तलाश सकती है। हार्दिक के आने से स्टोइनिस की भूमिका प्रभावित हो सकती है, जबकि अगर मोहसिन फिट रहते हैं तो वह पंजाब की तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभाल सकते हैं।

 

विज्ञापन

Hardik Pandya Set for Mumbai Indians Exit? Punjab Kings Close In on Blockbuster Trade Involving Arshdeep Singh
केकेआर बनाम सीएसके - फोटो : IPL
केकेआर से भी हुई थी बातचीत, चेन्नई का नाम भी आया
हार्दिक के मुंबई छोड़ने की अटकलें आईपीएल 2026 में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद तेज हुई थीं। मुंबई इंडियंस पिछले सीजन में नौवें स्थान पर रही थी। इसके बाद फ्रेंचाइजी में बदलाव और टीम को नए सिरे से तैयार करने की चर्चाएं शुरू हुईं। शुरुआत में कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स का नाम हार्दिक के संभावित नए ठिकानों के रूप में सामने आया था। चेन्नई को लेकर चर्चाएं मुख्य रूप से सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों के कारण तेज हुईं। हालांकि, इस संभावित सौदे पर कोई ठोस सहमति सामने नहीं आई।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि सीएसके शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस के बदले हार्दिक को लेने पर विचार कर रहा है। हालांकि, बाद में सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि ऐसी कोई बातचीत ही नहीं हुई है। काशी ने कहा कि नए कोच के एलान के बाद ही कुछ आगे फैसला लिया जाएगा। हालांकि, जहीर खान के कोच बनने के बाद इस ट्रेड पर पूरी तरह विराम लग गया।

वहीं, कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ मुंबई की बातचीत आगे बढ़ी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई ने हार्दिक के बदले कई खिलाड़ियों को शामिल करने वाले सौदे पर विचार किया था। इसमें हर्षित राणा और अंगकृष रघुवंशी जैसे युवा खिलाड़ियों के नाम भी चर्चा में आए। हालांकि, कोलकाता अपने कुछ अहम खिलाड़ियों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं था और बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी। रिपोर्ट्स में हार्दिक को केकेआर में कप्तानी सौंपे जाने तक की बात सामने आई थी।

Hardik Pandya Set for Mumbai Indians Exit? Punjab Kings Close In on Blockbuster Trade Involving Arshdeep Singh
दीपक चाहर-हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI
रोहित की कप्तानी में खेलने को तैयार थे हार्दिक?
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2027 से पहले अपने कोचिंग और नेतृत्व समूह में भी बड़े बदलाव किए हैं। रोहित शर्मा की कप्तान के रूप में वापसी की खबरों के बीच महेला जयवर्धने की जगह कीरोन पोलार्ड को मुख्य कोच की जिम्मेदारी दी गई है। हार्दिक के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक विकल्प यह भी था कि अगर किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ ट्रेड पर सहमति नहीं बनती है तो वह मुंबई में बने रहेंगे और रोहित की कप्तानी में खेलेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक इसके लिए तैयार थे। हालांकि, अब पंजाब के साथ बातचीत की रिपोर्ट्स से कहा जा सकता है कि उनका मुंबई से अलग होना ज्यादा संभावित नजर आ रहा है।

Hardik Pandya Set for Mumbai Indians Exit? Punjab Kings Close In on Blockbuster Trade Involving Arshdeep Singh
हार्दिक पांड्या - फोटो : ANI
गुजरात से मुंबई आए थे हार्दिक, अब बदल सकता है ठिकाना
हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 से पहले गुजरात टाइटंस से ऑल-कैश ट्रेड के जरिए मुंबई इंडियंस में लौटे थे। उन्होंने गुजरात के साथ दो शानदार सीजन बिताए थे और 2022 में टीम को खिताब भी दिलाया था। इसके बाद वह मुंबई के कप्तान बने, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। पिछले तीन सीजन में मुंबई दो बार अंक तालिका में निचले पायदानों पर रही।

अर्शदीप सिंह की बात करें तो पंजाब ने उन्हें 2025 की मेगा नीलामी से पहले रिलीज किया था, लेकिन राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर उन्हें 18 करोड़ रुपये में टीम में वापस शामिल किया। अब संभावित ट्रेड में उनका नाम शामिल होना पंजाब के लिए बड़ा फैसला होगा। फिलहाल सभी की नजर 17 नवंबर की रिटेंशन डेडलाइन पर है। अगर यह ट्रेड पूरा होता है तो आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की टीम बदलने के साथ पंजाब और मुंबई दोनों की रणनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed