फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

6 गेंद में जड़े 6 छक्के, इस बल्लेबाज ने की युवराज सिंह और क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी

Mon, 15 Oct 2018 12:11 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 15 Oct 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
hazratullah zazai smashes six sixes in an over equals yuvraj singh and chris gayles record
हजरतुल्लाह जजई

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग (एपीएल) में रविवार को एक बल्लेबाज ने छह गेंदों में लगातार 6 छक्के जड़ दिए और सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक जमाकर दिग्गज बल्लेबाजों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। बता दें कि इस बल्लेबाज ने हाल ही में एपीएल में सिर्फ 55 गेंदों में ही 124 रन की धमाकेदार पारी भी खेली थी।



hazratullah zazai smashes six sixes in an over equals yuvraj singh and chris gayles record
हजरतुल्लाह जजई

इस बल्लेबाज का नाम हजरतुल्लाह जजई है, जिन्होंने रविवार को काबुल जवानन की तरफ से खेलते हुए बल्क लीजेंड्स के खिलाफ एक ओवर में लगातार छह छक्के जमाने और 12 गेंदों में अर्धशतक जमाने का कमाल किया। जजई ने न सिर्फ एक ओवर में लगातार छह छक्के जड़ने के रिकॉर्ड की बराबरी की बल्कि टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी जमाने के रिकॉर्ड की बराबरी भी की।
 



 

hazratullah zazai smashes six sixes in an over equals yuvraj singh and chris gayles record
हजरतुल्लाह जजई

जजई ने बल्क लीजेंड्स के गेंदबाज अब्दुल्लाह मजारी के ओवर में लगातार छह छक्के जड़े। इस ओवर में एक अतिरिक्त भी आया, जिसकी वजह से ओवर में कुल 37 रन बने। बता दें कि बल्क लेजंड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 244 रन बनाए। बल्क लेजंड्स की ओर से क्रिस गेल ने 48 गेंदों में 10 छक्कों की मदद से 80 रन की तूफानी पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
hazratullah zazai smashes six sixes in an over equals yuvraj singh and chris gayles record
हजरतुल्लाह जजई

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी काबुल जवानन की ओर से हजरतुल्लाह जजई ने 17 गेंदों में 62 रन, रोंची (47), शहिदुल्लाह (40) और इंग्राम (29) रन की पारी खेली। हालांकि वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। काबुल जवानन 7 विकेट पर 223 रन ही बना सकी और 21 रन से मुकाबला हार गई।

विज्ञापन
hazratullah zazai smashes six sixes in an over equals yuvraj singh and chris gayles record
युवराज सिंह - फोटो : sportskeed

टी-20 में सबसे तेज पचास रन पूरे करने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह और वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है। युवराज ने यह कारनामा 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। युवराज ने भी उस मैच में 6 छक्के जड़े थे। वहीं गेल ने बिगबैश लीग में 12 गेंदों में हाफ सेंचुरी जमाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed