फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, T-20 में ठोके 55 गेंदों में 158 रन, तीन मैच में दूसरा शतक

Fri, 06 Mar 2020 02:54 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 06 Mar 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
Hardik Pandya slams highest individual T20 score for India with destructive 55 ball 158 run
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या सर्जरी से फिट होकर लौटने के बाद गजब के फॉर्म में हैं। वो लगातार धुआंधार पारियां खेल रहे हैं। पांड्या बल्ले से ही नहीं, बल्कि गेंद से भी कहर ढ़ा रहे हैं। मुंबई में घरेलू टी-20 टूर्नामेंट खेल रहे हार्दिक पांड्या ने एक और तूफानी शतक जड़ा है। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 158 रन बनाए।  हार्दिक द्वारा बनाया गया यह स्कोर किसी भी भारतीय का टी-20 का व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर है।

Hardik Pandya slams highest individual T20 score for India with destructive 55 ball 158 run
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

हार्दिक ने रिलायंस वन टीम की ओर से खेलते हुए बीपीसीएल टीम के खिलाफ 55 गेंदों में छह चौके और 20 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 158 रन की नाबाद पारी खेली। पांड्या ने लगातार तीन छक्के लगाकर अपने आक्रमक अंदाज भी जाहिर कर दिए और 39 गेंदों में इस टूर्नामेंट का दूसरा शतक जड़ा। हार्दिक इस टूर्नामेंट में बल्ले के साथ गेंद से भी कमाल दिखा रहे हैं।

Hardik Pandya slams highest individual T20 score for India with destructive 55 ball 158 run
हार्दिक पांड्या - फोटो : ट्विटर

इस धमाकेदार पारी के दौरान हार्दिक पांड्या का स्ट्राइकरेट 287.27 का रहा। मुंबई में खेले जा रहे 16वें डीवाई पाटिल टी-20 में हार्दिक पांड्या ने अब तक चार मैच खेले हैं, जिनमें वे दो शतक लगा चुके हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hardik Pandya slams highest individual T20 score for India with destructive 55 ball 158 run
हार्दिक पांड्या - फोटो : ट्विटर

पहला मैच हार्दिक पांड्या ने बैंक ऑफ बड़ौदा के खिलाफ खेला था, जिसमें 25 गेंदों में एक चौके और चार छक्के की मदद से 38 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे मैच में उन्होंने 105 रन की पारी खेली थी। वहीं, तीसरे मुकाबले में उन्होंने 46 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन
Hardik Pandya slams highest individual T20 score for India with destructive 55 ball 158 run
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

मालूम हो कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए आज शाम को टीम का एलान होने वाला है। नए चयनकर्ता सुनील जोशी और हरविंदर सिंह के नेतृत्व में आज टीम की घोषणा हो सकती है। इस चयन में सबसे अधिक निगाहें हार्दिक पांड्या पर ही जमी हैं। हार्दिक के इस प्रदर्शन के बाद टीम में उनकी वापसी तय मानी जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed