टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और खेल के साथ-साथ अपने स्वास्थ पर भी ध्यान दे रहे हैं। आईपीएल में अब जब एक महीने से भी कम का समय बचा है तो ऐसे में सभी टीमें और उनके खिलाड़ी पूरे दमखम के साथ इस नामी टी-20 लीग की तैयारियों में लगे हुए हैं।
IPL से पहले हार्दिक पांड्या ने बढ़ाया वजन, लोगों ने बदले हुए हेयरस्टाइल और फोन को लेकर किया ट्रोल
हालांकि मुंबई की तरफ से खेलने वाले तूफानी ऑलराउंडर हार्दिक सिर्फ खेल ही नहीं बल्कि अपने वजन और लुक पर भी काम करते दिख रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'तीन महीने में 68 किलो से अब 75 किलो', लगातार मेहनत, कोई शॉर्टकट नहीं'।
From 68 kgs to now 75 kgs in three months. Non-stop effort, no shortcuts, #StrongerAndBetter 💪
A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on
दरअसल पांड्या ने अपनी पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर की है, जिसमें एक पुरानी और एक मौजूदा समय की है। इसमें सिर्फ उनका वजन ही बढ़ा हुआ नहीं है बल्कि उनकी हेयरस्टाइल और उनका फोन भी बदला हुआ नजर आ रहा है।

बता दें कि हार्दिक ने अक्तूबर में लंदन में लोअर बैक की सर्जरी कराने के बाद पिछले करीब 6 महीने से टीम से बाहर चल रहे हैं। 2018 एशिया कप के दौरान वे चोटिल हो गए थे जिसके बाद से वह टीम से अंदर-बाहर होते रहे।
फिलहाल आईपीएल में सभी का ध्यान हार्दिक के लुक और वजन से ज्यादा उनके खेल पर ही रहने वाला है और उनकी टीम मुंबई इंडियंस को भी उनसे काफी उम्मीदें होंगी। हार्दिक ने वैसे हाल ही में डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट में खेला था और वहां पर तेजी से रन भी बटोरे थे।