{"_id":"5e5e32ff8ebc3ef40d4ec784","slug":"two-wheeler-sales-february-2020-india-hero-motocorp-bajaj-auto-tvs-motor-suzuki-royal-enfield","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दोपहिया वाहनों पर कोरोना की मार, Hero, Bajaj, TVS की बिक्री फरवरी में 10 फीसदी से ज्यादा गिरी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
दोपहिया वाहनों पर कोरोना की मार, Hero, Bajaj, TVS की बिक्री फरवरी में 10 फीसदी से ज्यादा गिरी
Tue, 03 Mar 2020 04:05 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 03 Mar 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
Two Wheeler
- फोटो : social media
बीते साल आर्थिक मंदी के चलते दोपहिया ऑटोमोबाइल सेक्टर भी सुस्ती से जूझ रहा था। ऐसे में चीन में फैले कोरोनावायरस ने भारतीय दोपहिया ऑटोमोबाइल सेक्टर पर चोट की है। देश में दुपहिया वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनियों Hero Motocorp (हीरो मोटोकॉर्प), Bajaj Auto (बजाज आटो) और TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने सोमवार को बताया कि इस बार फरवरी में उनकी बिक्री एक साल पहले की तुलना में 10 फीसदी से ज्यादा कम हो गई।
Hero Splendor iSmart FI
- फोटो : Hero MotoCorp
Hero Motocorp
कंपनियों के बयानों के मुताबिक सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री पिछले साल फरवरी से 19.27 फीसजी घटकर 4,98,242 यूनिट्स रही। कंपनी ने फरवरी 2019 में 6,17,215 वाहन बेचे थे। कंपनी ने पिछले महीने 4,79,310 मोटरसाइकिल बेचीं जो पिछले साल फरवरी की 5,58,884 की बिक्री संख्या से 14.23 फीसदी कम है।
इसी दौरान उसके स्कूटरों की बिक्री 67.54 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 18,932 पर आ गई। एक साल पहले यह आंकड़ा 58,331 यूनिट्स था।
कंपनी का निर्यात फरवरी में 18,046 यूनिट्स का था जबकि फरवरी 2019 में इसने 16,599 दुपहिया वाहनों का निर्यात किया था।
कंपनी ने कहा कि चीन में कोरोनावायरस बीमारी के फैलने से उसका विनिर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। लेकिन उसने उपकरणों के वैकल्पिक स्रोत तलाशने में काफी प्रगति कर ली है।

TVS Star City Plus BS6
- फोटो : TVS
TVS Motor Company
समीक्षाधीन महीने में टीवीएस मोटर कंपनी की कुल बिक्री 15.39 % घट कर 2,53,261 इकाई रही। कंपनी ने कहा है कि उसका कारोबार बीएस4 वाहनों का उत्पादन घटाने और उपकरणों की आपूर्ति में व्यवधान से प्रभावित रहा।
कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 2,99,353 वाहन बेचे थे।
इस दौरान कंपनी ने 2,35,891 यूनिट्स दोपहिया वाहनों की बिक्री की जो सालाना आधार पर 17.4 फीसदी कम है। कंपनी ने घरेलू बाजार में पिछले महीने 1,69,684 दुपहिया वाहनों की बक्री की जो 26.72 फीसदी गिरावट दर्शाती है। इस दौरान निर्यात सालाना आधार पर 25 प्रतिशत बढ़ कर 82,877 यूनिट्स पर पहुंच गया।
कंपनी ने फरवरी में 26 फीसदी वृद्धि के साथ 17,370 तिपहिया वाहन बेचे।

Bajaj Auto Bike Plant
- फोटो : Twitter
Bajaj Auto
बजाज आटो की बिक्री 10 प्रतिशत गिरकर 3,54,913 यूनिट्स रही। इसमें घरेलू बिक्री 24 फीसदी घटकर 1,68,747 यूनिट्स पर आ गई। जबकि पिछले साल फरवरी में यह आंकड़ा 2,21,706 का था।

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350
- फोटो : Social Media
Royal Enfield
रायल इनफील्ड की बिक्री फरवरी में 1 फीसदी सुधर कर 63,536 यूनिट्स रही जिसमें घरेलू बिक्री 61,188 रही। यह सालाना आधार पर दो प्रतिशत बढ़त दिखाती है।
इस दौरान कंपनी का निर्यात 8 फीसदी घट कर 2,348 यूनिट्स रहा।