जब-जब IPL इतिहास के सबसे विवादित किस्सों को याद किया जाएगा, तब-तब श्रीसंत और हरभजन सिंह थप्पड़ कांड लोगों के जेहन में तैरने लगेगा। 2008 आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाल रहे हरभजन सिंह ने तब किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल रहे तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत को झापड़ जड़ दिया था। इसके बाद दुनिया ने श्रीसंत को रोते देखा था। अब इस मामले के 11 साल बाद हरभजन सिंह ने टीम इंडिया में अपने साथी खिलाड़ी रहे श्रीसंत की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है।
11 साल पहले गुस्से में श्रीसंत को मारा था थप्पड़, अब भज्जी ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, बुधवार को पूरे देश में धूमधाम से ओणम का पर्व मनाया जा रहा है। केरल में इस पर्व की लोकप्रियता इतनी है कि केरल सरकार इसे पर्यटक त्यौहार के रूप में मनाती है। इसी खास मौके पर हरभजन सिंह ने श्रीसंत को ओणम की बधाई देते हुए लिखा कि, 'मेरे सभी मलियाली दोस्तों को ओणम की बधाई. खासकर श्रीसंत को'।
Happy Onam to all Malayali friends 🙏🙏 .. specially to my friend @sreesanth36 .. have a good one 🙏
ओणम को खासतौर पर खेतों में फसल की अच्छी उपज के लिए मनाया जाता है। इस दौरान नौकायन, नृत्य, संगीत, महाभोज जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। 1 सितंबर से शुरू हुआ यह त्योहार 13 सितंबर तक मनाया जाएगा। भज्जी के अलावा और भी कई क्रिकेटर्स ने अपने-अपने अंदाज में देशवासियों को ओणम की बधाई दी।
Happy Onam to everyone.
Happy Onam to everyone.. On this auspicious day, may God bless you with all the happiness in the world. Have a tasty sadya, all of you! 🙏
Happy Onam to all of you. I had visited the Sri Padmanabhaswamy Temple, in Thiruvananthapuram, and prayed to God, and I believe that is what saved me from the nasty bouncer to my neck. Loved the aarti I attended there🙏 Have a nice Sadya you all 😄 pic.twitter.com/Nezew76vym
सचिन तेंदुलकर
May this festive season bring joy & prosperity to all!
During my recent visit, I had a special interaction with Pranav, an artist who sketches with his legs & I am just amazed by his drive & motivation.
This, to me, truly symbolizes the Spirit of Kerala! pic.twitter.com/bCfUMy76wu
रॉबिन उथप्पा
Here's a super cute video I came across for you all 😄 pic.twitter.com/WYAcTNL3PI
शिखर धवन
बता दें कि भारतीय दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इन दिनों वह कमेंट्री करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर 2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में बीसीसीआई ने श्रीसंत पर आजीवन बैन लगा दिया था। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उन पर लगा आजीवन बैन हटा दिया।