वर्ल्ड कप से पहले सीनियर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने धोनी को लेकर टीम इंडिया को बड़ा सुझाव दिया है।
उन्होंने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी की करारे शॉट मारने की कला अब भी बरकरार है और भारतीय टीम प्रबंधन को विश्व कप के दौरान उन्हें शुरू से ही आक्रमण करने के लिए जरूर उतारना चाहिए।
ऐसा देखा जा रहा है कि धोनी अब आक्रामक रुख अख्तियार करने से पहले क्रीज पर काफी समय बिता रहे हैं, लेकिन एक समय राष्ट्रीय टीम और मौजूदा चेन्नई सुपर किंग्स के साथी हरभजन चाहते हैं कि वह शुरू से ही आक्रामक रहें।
हरभजन ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ तभी करते हैं जब वह शुरू से ही हिट करते हैं। उनकी कुछ सर्वश्रेष्ठ पारियां आई हैं जब उन्होंने शुरू से ही आक्रामक रुख किया है।
5 of 7
धोनी-पांड्या
- फोटो : BCCI
मुझे लगता है कि टीम प्रबंधन को उन्हें और हार्दिक पंड्या को उनके मन मुताबिक बल्लेबाजी करने की छूट देनी चाहिए। कोई पांबदी नहीं।’