दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए हार्दिक पंड्या और केएल राहुल की शुक्रवार को कड़ी आलोचना की और कहा कि उन्होंने क्रिकेटरों की साख को दांव पर लगा दिया।
इन दोनों ने एक टीवी कार्यक्रम में हिस्सा लिया था जिसमें विशेषकर पंड्या की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की जा रही है और इससे टीम संस्कृति को लेकर चिंता जताई जा रही है। कप्तान विराट कोहली ने भी उनकी टिप्पणियों को अनुचित करार दिया जिसके कुछ घंटे बाद ही पंड्या और राहुल को भारतीय क्रिकेट प्रशासकों ने निलंबित कर दिया।
हरभजन ने 'इंडिया टुडे' से कहा, 'हम यहां तक कि अपने दोस्तों के साथ इस तरह की बातें नहीं करते और वे सार्वजनिक तौर पर टेलीविजन पर ऐसी बातें कर रहे थे। अब लोग सोच सकते हैं कि क्या हरभजन सिंह ऐसे ही थे, क्या अनिल कुंबले ऐसे ही थे और क्या सचिन तेंदुलकर ....'।
गौरतलब है कि पंड्या ने कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं के साथ संबंध होने का दावा किया और यह भी बताया कि वह इस मामले में अपने परिजनों के साथ भी खुलकर बात करता है। राहुल अपने संबंधों के बारे में जवाब देने में हालांकि अधिक संयमित दिखे।
5 of 6
Koffee with Karan
- फोटो : instagram
जब कार्यक्रम के मेजबान करण जौहर ने पूछा कि क्या उन्होंने 'ऐसा साथियों के कमरे में किया' तो पंड्या और राहुल दोनों ने हां में जवाब दिया। हरभजन ने कहा, 'पंड्या कब से टीम में है जो वह टीम संस्कृति को लेकर इस तरह से बात कर रहा है।'