भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पहली हैट्रिक करने वाले स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि, जसप्रीत बुमराह हमेशा विराट कोहली के ऋणी रहेंगे, जिनकी बदौलत उन्हें हैट्रिक मिली। जैसे वह 18 साल पहले अविश्वसनीय कैच के लिए सदगोपन रमेश के आभारी हैं।
2 of 4
हरभजन सिंह
- फोटो : social Media
हरभजन ने 2001 में हरभजन ने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग, एडम गिलक्रिस्ट और शेन वॉर्न को आउट कर हैट्रिक ली थी। शनिवार को बुमराह ने लगातार तीन गेंदों में डैरेन ब्रावो, शेमार ब्रुक्स और रोस्टन चेज के विकेट लिए। हरभजन ने कहा कि इस हैट्रिक का श्रेय बुमराह के साथ विराट को भी जाता है।
3 of 4
विराट-बुमराह
- फोटो : social media
गेंदबाज को नहीं लगा था कि बल्लेबाज आउट है लेकिन कप्तान को अंदर से लग रहा था कि वह आउट है। अगर विराट डीआरएस नहीं लेते तो क्या होता? हरभजन को अब भी लगता है कि वह खुद 18 साल पहले रमेश के शानदार प्रयास के बिना वह यह इतिहास नहीं बना सकते थे।
उन्होंने कहा कि मुझे याद है जब मैंने दादा (सौरव गांगुली) के साथ चर्चा करने के बाद गेंदबाजी की। सच कहूं तो रमेश उस टीम में इतना फुर्तीले नहीं थे। फिर भी फॉरवर्ड शॉर्ट लेग पर उन्होंने शानदार कैच लपका, तो मैंने उन्हें कहा था कि दोस्त मेरी हैट्रिक तुम्हारी बदौलत मिली। तब राहुल द्रविड़ का जश्न भी देखने लायक था। मैंने उन्हें इतना उत्साहित कभी नहीं देखा था।