फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इमरान खान ने दी थी युद्ध की गीदड़ भभकी, अब शमी और हरभजन ने लगाई फटकार

Thu, 03 Oct 2019 04:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 03 Oct 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
Harbhajan Singh and Mohammed Shami slams pakistan prime minister Imran Khan for war threat in UN
हरभजन-शमी - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान के संयुक्त राष्ट्र में भड़काऊ भाषण के बाद अब हर तरफ उनकी आलोचना हो रही है। इमरान खान द्वारा एक बार फिर से भारत को युद्ध की गीदड़ भभकी देने के बाद भारत की तरफ से जमकर विरोध हुआ। 

Harbhajan Singh and Mohammed Shami slams pakistan prime minister Imran Khan for war threat in UN
gandhi jayanti

इसी कड़ी में अब भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और हरभजन सिंह ने भी इमरान को आड़े हाथों लेते हुए फटकार लगाई है। दोनों खिलाड़ियों ने गांधी जयंती पर ट्वीट कर इमरान खान से अहिंसा और शांति की बात करने पर जोर दिया है।

Harbhajan Singh and Mohammed Shami slams pakistan prime minister Imran Khan for war threat in UN
मोहम्मद शमी

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने ट्वीट में कहा, 'महात्मा गांधी ने अपनी पूरी जिंदगी में शांति और अहिंसा का संदेश दिया। इमरान खान ने यूएन के मंच से धमकी के साथ नफरत की बात की। पाकिस्तान को एक ऐसे लीडर की जरुरत है जो विकास, रोजगार, आर्थिक स्थिति की बात करे ना की आतंकवाद और जंग की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Harbhajan Singh and Mohammed Shami slams pakistan prime minister Imran Khan for war threat in UN
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं स्पिन गेंदबाज हरभजन ने अपने ट्वीट में कहा, ‘यूएनजीए के भाषण में भारत के खिलाफ न्यूक्लियर लड़ाई के संकेत दिए गए। एक शानदार खिलाड़ी होने के नाते इमरान खान द्वारा ‘खूनी संघर्ष’, ‘अंत तक लड़ाई’ जैसे शब्दों का प्रयोग दो देशों के बीच सिर्फ नफरत को बढ़ावा देगा। एक खिलाड़ी होने के नाते मुझे उनसे शांति को बढ़ावा देने की उम्मीद थी।’ 
 

विज्ञापन
Harbhajan Singh and Mohammed Shami slams pakistan prime minister Imran Khan for war threat in UN
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
बता दें कि कुछ दिनों पहले संयुक्त राष्ट्र के मंच से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत की तरफ इशारा करते हुए परमाणु हमले की धमकी देते हुए नफरत फैलाने की असफल कोशिश की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed