{"_id":"5f190d502a54293aa9330111","slug":"happy-birthday-indian-bowler-yuzvendra-chahal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युजवेंद्र चहल: शतरंज की चाल से क्रिकेट के मैदान में विपक्षियों की बैंड बजाने वाला गेंदबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
युजवेंद्र चहल: शतरंज की चाल से क्रिकेट के मैदान में विपक्षियों की बैंड बजाने वाला गेंदबाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 23 Jul 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Yuzvendra Chahal
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व के दिग्गज बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाने वाले टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल का आज जन्मदिन है। चहल भारतीय टीम की स्पिन गेंदबाजी की जान हैं। पतले दुबले दिखने वाले चहल अपनी गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ा देते हैं। आइए एक नजर डालते हैं उनके सफर और प्रोफाइल पर....
2 of 4
युजवेंद्र चहल
- फोटो : social Media
युजवेंद्र चहल हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं। 23 जुलाई 1990 को जन्मे युजवेंद्र IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं। चहल शतरंज के अच्छे खिलाड़ी थे, लेकिन अब क्रिकेट में धूम मचा रहे है। चहल ने करीब 10 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर खेलना शुरू कर दिया था, वहीं 13 साल की उम्र में उन्होंने ग्रीस में आयोजित जूनियर वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया
3 of 4
युजवेंद्र चहल
- फोटो : social Media
इसके बाद मन बदल गया और उन्होंने क्रिकेट को ही अपनी दुनिया बनाने की ठान ली। शुरुआत अंडर-14 टीम में खेलकर की। उसके बाद अंडर-15, 16, 17, 19, 23 व 25 में अपनी प्रतिभा दिखाई। युजवेंद्र चहल एकमात्र ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने क्रिकेट और शतरंज दोनों ही खेलों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
युजवेंद्र चहल
- फोटो : सोशल मीडिया
युजवेंद्र, 'चहल टीवी' के नाम से खुद अपना एक सोशल मीडिया चैनल चलाते हैं, जहां वे बेहद मजाकिया अंदाज में साथी खिलाड़ियों से हंसी-मजाक करते हुए उनका इंटरव्यू लेते पाए जा सकते हैं। क्रिकेट और शतरंज के अलावा चहल फुटबॉल के भी बड़े फैन हैं। रीयाल मैड्रिड उनकी पसंदीदा टीम है। आईपीएल 2011 में चहल पहले मुंबई इंडियंस के लिए चुने गए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।