विश्व के दिग्गज बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसाने वाले टीम इंडिया के स्पिनर युजवेंद्र चहल का आज जन्मदिन है। चहल भारतीय टीम की स्पिन गेंदबाजी की जान हैं। पतले दुबले दिखने वाले चहल अपनी गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ा देते हैं। आइए एक नजर डालते हैं उनके सफर और प्रोफाइल पर....
2 of 4
युजवेंद्र चहल
- फोटो : social Media
युजवेंद्र चहल हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं। 23 जुलाई 1990 को जन्मे युजवेंद्र IPL में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं। चहल शतरंज के अच्छे खिलाड़ी थे, लेकिन अब क्रिकेट में धूम मचा रहे है। चहल ने करीब 10 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर खेलना शुरू कर दिया था, वहीं 13 साल की उम्र में उन्होंने ग्रीस में आयोजित जूनियर वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया
3 of 4
युजवेंद्र चहल
- फोटो : social Media
इसके बाद मन बदल गया और उन्होंने क्रिकेट को ही अपनी दुनिया बनाने की ठान ली। शुरुआत अंडर-14 टीम में खेलकर की। उसके बाद अंडर-15, 16, 17, 19, 23 व 25 में अपनी प्रतिभा दिखाई। युजवेंद्र चहल एकमात्र ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने क्रिकेट और शतरंज दोनों ही खेलों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।
4 of 4
युजवेंद्र चहल
- फोटो : सोशल मीडिया
युजवेंद्र, 'चहल टीवी' के नाम से खुद अपना एक सोशल मीडिया चैनल चलाते हैं, जहां वे बेहद मजाकिया अंदाज में साथी खिलाड़ियों से हंसी-मजाक करते हुए उनका इंटरव्यू लेते पाए जा सकते हैं। क्रिकेट और शतरंज के अलावा चहल फुटबॉल के भी बड़े फैन हैं। रीयाल मैड्रिड उनकी पसंदीदा टीम है। आईपीएल 2011 में चहल पहले मुंबई इंडियंस के लिए चुने गए थे।