{"_id":"5b952044867a557fea118c22","slug":"hanuma-vihari-make-2-important-record-to-score-50-on-test-debut-against-england","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हनुमा विहारी ने किया कमाल, डेब्यू मैच में बना दिए दो खास कीर्तिमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हनुमा विहारी ने किया कमाल, डेब्यू मैच में बना दिए दो खास कीर्तिमान
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पांचवें व अंतिम टेस्ट मैचों में डेब्यू करने वाले हनुमा विहारी ने कमाल कर दिया। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही अर्धशतक जड़ कर एक विशेष क्लब में शामिल हो गए हैं।
2 of 5
हनुमा विहारी
दरअसल, हनुमा विहारी भारत के चौथे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड की सरजमीं पर डेब्यू मैच में ही अर्धशतक जड़ दिया हो। इससे पहले साल 1996 में राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ने इंग्लैंड में अपने करियर की शुरुआत करते हुए अर्धशतक जड़ा था।
3 of 5
हनुमा विहारी
बता दें कि सबसे पहले यह कारनामा साल 1946 में पहली बार रुसी मोदी ने किया था। उन्होंने लॉर्ड्स टेस्ट में अर्धशतकीय पारी खेली थी। अपनी इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही हनुमा 26वें ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़े हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हनुमा विहारी
गौरतलब है कि हनुमा विहारी ने 124 गेंदों में 7 चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हनुमा ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक हनुमा विहारी 25 रन बनाकर पिट पर जमे थे। वहीं, खेल के तीसरे दिन उन्होंने अपने इस स्कोर में 31 रन और जोड़े। उन्होंने 104 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। मोइन अली ने उन्हें 77वें ओवर की चौथी गेंद पर विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच आउट कराया। हनुमा विहारी ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 77 रन ही अहम साझेदारी की।
विज्ञापन
5 of 5
भारत बनाम इंग्लैंड
बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 332 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जिसके जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 292 रन पर सिमट गई। पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 40 रन की बढ़त मिली।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।