{"_id":"5c775029bdec22737a3690cc","slug":"glenn-maxwell-tumbles-many-records-after-scoring-century-against-india-in-second-t20i","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैक्सवेल ने शतक जमाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, टीम इंडिया को लगा सबसे बड़ा झटका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैक्सवेल ने शतक जमाकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, टीम इंडिया को लगा सबसे बड़ा झटका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Thu, 28 Feb 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
Glenn Maxwell
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने बुधवार को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शतक जमाकर टीम इंडिया को दूसरे व अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में करारी शिकस्त झेलने को मजबूर किया। कंगारू बल्लेबाज ने सिर्फ 55 गेंदों में सात चौकों और 9 छक्कों की मदद से नाबाद 113 रन बनाए।
2 of 8
ग्लेन मैक्सवेल
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 190 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दो गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी के साथ मेहमान टीम ने दो मैचों की सीरीज में टीम इंडिया का 2-0 से सफाया किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैक्सवेल ने बुधवार को शतक जमाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या रिकॉर्ड्स बनाए:
3 of 8
ग्लेन मैक्सवेल
ग्लेन मैक्सवेल भारत के खिलाफ उसी की धरती पर सर्वाधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए हैं। भारत में मैक्सवेल सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वैसे, विश्व स्तर पर देखा जाए तो टीम इंडिया के खिलाफ मैक्सवेल का तीसरा सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
ग्लेन मैक्सवेल
मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा लक्ष्य का पीछा करने के दौरान सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर में भी मैक्सवेल पांचवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
5 of 8
ग्लेन मैक्सवेल
टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में सबसे ज्यादा शतक जमाने के मामले में ग्लेन मैक्सवेल न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। कंगारू और कीवी बल्लेबाजों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में तीन-तीन शतक जमाए हैं। वैसे, टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा शतक जमाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा के नाम दर्ज हैं। रोहित ने चार शतक ठोके हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।