फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL के उद्घाटन मैच में मुंबई मजबूत, धोनी की टीम को करना पड़ेगा चुनौती का सामनाः गंभीर

Wed, 16 Sep 2020 10:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 16 Sep 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
Gautam Gambhir says trent Boult inclusion gives edge to MI, Raina absence a challenge for CSK
csk vs mi

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का कहना है कि न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह की मौजूदगी में मुंबई इंडियंस की टीम काफी मजबूत है। आईपीएल के उद्घाटन मुकाबले में मुंबई का चेन्नई सुपरकिंग्स पर पलड़ा भारी रहेगा। 


 

Gautam Gambhir says trent Boult inclusion gives edge to MI, Raina absence a challenge for CSK
सुरेश रैना - फोटो : ट्विटर

इसके इतर, गंभीर ने कहा कि सुरेश रैना के बिना चेन्नई के लिए इन दोनों तेज गेंदबाजों का सामना करना चुनौतीपूर्ण होगा। मुंबई ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज लेसिथ मलिंगा की जगह पर बोल्ट को अपनी टीम से जोड़ा है। मलिंगा निजी कारणों से 13वें आईपीएल से हट गए थे।

Gautam Gambhir says trent Boult inclusion gives edge to MI, Raina absence a challenge for CSK
जसप्रीत बुमराह - फोटो : Social media

गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम 'क्रिकेट कनेक्टेड' में कहा, 'मैं वास्तव में यह देखने को लिए उत्सुक हूं कि ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह नई गेंद से कैसे गेंदबाजी करते हैं। हम सभी जानते हैं कि बुमराह और बोल्ट विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं और टी-20 प्रारूप में दोनों विकेट लेने में माहिर हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Gautam Gambhir says trent Boult inclusion gives edge to MI, Raina absence a challenge for CSK
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : ट्विटर

उन्होंने कहा, 'एक बाएं हाथ का तेज गेंदबाज है जो दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए गेंद को अंदर लाता है जबकि बुमराह की गेंदबाजी की अलग तरह की शैली है। चेन्नई सुपरकिंग्स के पास तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सुरेश रैना नहीं होगा और यह उनके लिए चुनौती होगी।'

विज्ञापन
Gautam Gambhir says trent Boult inclusion gives edge to MI, Raina absence a challenge for CSK
शेन वाटसन - फोटो : पीटीआई

गंभीर ने आगे कहा, 'शेन वाटसन ने लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली है, इसलिए यह देखना होगा कि उनके साथ कौन बल्लेबाजी की शुरुआत करता है और वे इन दोनों तेज गेंदबाजों का कैसे सामना करते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed