{"_id":"5ea02f298ebc3e90525e010b","slug":"gautam-gambhir-say-anil-kumble-is-my-best-captain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गांगुली-द्रविड़-धोनी को छोड़ गंभीर ने इस खिलाड़ी को बताया अपना सबसे पसंदीदा कप्तान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गांगुली-द्रविड़-धोनी को छोड़ गंभीर ने इस खिलाड़ी को बताया अपना सबसे पसंदीदा कप्तान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 22 Apr 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
gautam gambhir
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अनिल कुंबले को अपना पसंदीदा कप्तान बताया। वैसे तो गंभीर ने सौरव गांगुली से लेकर राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी से लेकर कोहली तक की कप्तानी में खेला है। मगर उन्होंने कुंबले को ही अपना सबसे पसंदीदा कप्तान बताया।
2 of 5
गौतम गंभीर
स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में गंभीर ने कहा, 'रिकॉर्ड के मामले में धोनी टॉप पर हैं, लेकिन मेरे लिए जिनके अंडर में मैं खेला उनमें कुंबले शानदार कप्तान हैं। सौरभ गांगुली ने बतौर कप्तान बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। मगर एक व्यक्ति जिसे मैं लंबे वक्त तक भारतीय टीम के कप्तान के रूप में देखना चाहता हूं वह अनिल कुंबले है।
3 of 5
विराट कोहली के साथ अनिल कुंबले
- फोटो : पीटीआई
उन्होंने आगे कहा, 'मैंने उनकी कप्तानी में शायद छह टेस्ट मैच खेले। उन्हें लंबे समय तक भारत की कप्तानी नहीं मिली। अगर वह अधिक वक्त तक कप्तान रहते तो कई रिकॉर्ड तोड़ देते।' बता दें कि नवंबर 2007 में जब राहुल द्रविड़ के कप्तानी छोड़ने के बाद अनिल कुंबले ने कमान संभाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि गंभीर ने 2004 में गांगुली की कप्तानी में टेस्ट से डेब्यू किया था। यह मैच मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था। इसके बाद गंभीर ने राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले और धोनी की कप्तानी में भी मैच खेले। विराट कोहली की कप्तानी में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की।
विज्ञापन
5 of 5
gautam gambhir
गंभीर 2007 टी-20 और 2011 वन-डे वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य भी रहे हैं। 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 97 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। इंडिया ने यह दोनों वर्ल्ड कप धोनी की कप्तानी में जीते थे। बता दें कि गंभीर ने 58 टेस्ट में 4154, 147 वन-डे में 5238 और 37 टी-20 में 932 रन बनाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।