पृथ्वी पर रहने वाले तमाम जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों को बचाने और दुनिया भर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए हर साल अप्रैल महीने के 22 तारीख को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। हमारे सौरमंडल में पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है, जिस पर जीवन संभव है। पृथ्वी की स्थान, गति, संरचना और अस्तित्व को लेकर वैज्ञानिकों ने लगातार प्रयास किया है और इस जीवनदायनी ग्रह से जुड़ी रोचक जानकारियां विश्व के सामने पेश किया है। हमारे सौरमंडल में पृथ्वी ही एक ऐसी जगह है, जहां पानी तीनों अवस्थाओं - ठोस, तरल और गैस में मौजूद है। पृथ्वी दिवस के खास मौके पर आज हम आपको इससे जुड़े कई रोचक तथ्य और जानकारियों के बारे में बताएंगे।
{"_id":"5e9fccd48ebc3e9075170503","slug":"earth-day-2020-interesting-facts-about-earth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Earth Day 2020: धरती से जुड़ी रोचक और खास बातें, जो पूरी दुनिया को कर देती हैं हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Earth Day 2020: धरती से जुड़ी रोचक और खास बातें, जो पूरी दुनिया को कर देती हैं हैरान
Wed, 22 Apr 2020 10:19 AM IST
नवनीत राठौर
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
Earth Day 2020
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Earth Day 2020
- फोटो : Pixabay
- सूर्य की एक परिक्रमा लगाने में पृथ्वी के द्वारा लगे समय को सौर वर्ष कहा जाता है।
- पृथ्वी को ऊर्जा सूर्य से मिलती है और इसी ऊर्जा से पृथ्वी की सतह भी गरम होती है।
- सूर्य की ऊर्जा का कुछ भाग पृथ्वी और समुद्र की सतह से टकराकर वायुमंडल में बदल जाता है।
- सूर्य से पृथ्वी तक प्रकाश पहुंचने में 8 मिनट 18 सेकंड लगते हैं।
Earth Day 2020
- फोटो : Pixabay
- पृथ्वी आकार में पांचवां सबसे बड़ा ग्रह है।
- आकार और बनावट के मामले में पृथ्वी शुक्र की तरह है।
- पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह चंद्रमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Earth Day 2020
- फोटो : फाइल फोटो
- पृथ्वी अपने अक्ष पर पश्चिम से पूरब की ओर 1610 किमी प्रतिघंटा की चाल से चक्कर लगाती है।
- पृथ्वी अपने अक्ष पर 23 घंटे 56 मिनट और 4 सेकेंड में एक चक्कर पूरा करती है, जिससे दिन और रात होते हैं।
- पृथ्वी पर ऋतु परिवर्तन, इसकी अक्ष पर झुके होने के कारण होता है।
विज्ञापन
Earth Day 2020
- फोटो : Pixabay
- सूर्य के बाद पृथ्वी का सबसे नजदीकी तारा प्रॉक्सिमा सेन्चुरी है।
- महासागर और महाद्विप पृथ्वी के सबसे ऊपरी सतह पर टिके हुए हैं।
- पृथ्वी की पहली परत का निर्माण एल्युमिनियम और सिलिकॉन धातु से हुआ है।