{"_id":"6ace29293f2127f9fd04ca08","slug":"ind-vs-wi-4th-t20-2026-playing-11-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2026-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या कुलदीप को फिर बैठना होगा बाहर: गेंदबाजी में भारत करेगा बदलाव? वैभव पर भी रहेगी नजर; संभावित प्लेइंग-11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या कुलदीप को फिर बैठना होगा बाहर: गेंदबाजी में भारत करेगा बदलाव? वैभव पर भी रहेगी नजर; संभावित प्लेइंग-11
Wed, 14 Oct 2026 08:39 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 14 Oct 2026 08:39 AM IST
सार
India vs West Indies T20 Playing 11 Prediction: भारत और वेस्टइंडीज के सीरीज का चौथा टी20 बुधवार को खेला जाएगा। भारत ने पिछले मैच में प्लेइंग-11 में बदलाव किया था। इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया का गेंदबाजी संयोजन कैसा रहा है।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
विस्तार
शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को होने वाले चौथे टी20 मैच में लय को बरकरार रखते हुए शानदार जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेंगे। इस मैच में सबसे ज्यादा ध्यान इस बात पर रहेगा कि टीम प्रबंधन कुलदीप यादव की प्लेइंग-11 में वापसी करता है या नहीं। वहीं, अब तक एकादश से बाहर चल रहे वैभव सूर्यवंशी पर भी नजरें रहेंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
सीरीज में आगे है भारत
भारत इस समय सीरीज में 2-1 से आगे है और उसे सीरीज अपने नाम करने के लिए बस एक जीत की जरूरत है। वहीं, पिछले मैच में करारी हार के बाद वेस्टइंडीज वापसी करके सीरीज में बने रहने की कोशिश में होगा। एक बार फिर मैच का रूख दोनों टीमों के पावर हिटर्स पर निर्भर करेगा। भारत के शीर्षक्रम के बल्लेबाज संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है जिससे सीरीज में अभी तक भारतीय मध्यक्रम पर अधिक दबाव नहीं बना है।

तिलक वर्मा
- फोटो : PTI
क्या है भारत की चिंता
भारत के लिए चिंता का एकमात्र कारण शीर्षक्रम के शानदार फॉर्म के कारण मध्यक्रम के बल्लेबाजों को अधिक अभ्यास नहीं मिल पाना है। शीर्ष तीन के नाकाम रहने पर तिलक वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी और नमन धीर को जिम्मेदारी संभालनी होगी खासकर जब लक्ष्य बड़ा हो। दूसरी ओर वेस्टइंडीज के लिए चुनौती भारतीय रनगति पर अंकुश लगाने की होगी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले टी20 में शतक लगाया था, जबकि दूसरे मैच में सैमसन और ईशान ने बड़ी पारियां खेली हालांकि यह मैच वेस्टइंडीज ने जीता। तीसरे मैच में अभिषेक का दबदबा रहा।

अर्शदीप सिंह
- फोटो : PTI
गेंदबाजों को करना होगा अनुशासित प्रदर्शन
भारत के गेंदबाजों को अनुशासित प्रदर्शन करना होगा क्योंकि रांची में दूसरे टी20 में जीत के लिए 250 रन का लक्ष्य वेस्टइंडीज ने नौ गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया था जिसमें होप ने 45 गेंद में 102 रन बनाए थे। इंदौर में शिमरॉन हेत्मायर (43), कामिल पूरन (42) और स्प्रिंगर (नाबाद 35) ने अच्छी पारियां खेली। अर्शदीप सिंह के तीन विकेट की मदद से भारत ने हालांकि मुकाबला जीता। भारत ने इस मैदान पर पिछली बार टी20 मैच बांग्लादेश के खिलाफ 2024 में खेला था जब छह विकेट पर 297 रन बनाकर 133 रन से जीत दर्ज की थी। सैमसन ने उस मैच में 43 गेंद में 111 रन बनाए थे और वह एक बार फिर यहां यादगार पारी खेलना चाहेंगे।

प्लेइंग-11 में बदलाव की कितनी संभावना
इंदौर में कुलदीप यादव की जगह एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को खिलाने का फैसला भारत के लिए सही साबित हुआ, जबकि उस मैच में स्पिन गेंदबाजी भी आम तौर पर कारगर रही थी। हो सकता है कि भारत इसी संयोजन के साथ आगे बढ़े। ऐसे में कुलदीप को एक बार फिर बाहर बैठना होगा। वहीं, इस बात की भी संभावना कम है कि वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : PTI
इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह।
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरॉन हेत्मायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, कीमो पॉल, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती।

आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में सभी जानकारी...
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 14 अक्तूबर को खेला जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला कहां देख सकेंगे?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। दर्शक इस मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।