टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया ‘कैप्टन कूल’ के नाम से जानती है, लेकिन उनके के साथ खेलने वाले पूर्व क्रिकेटरों का मानना है कि यह पूर्व भारतीय कप्तान भी इंसान है और उन्होंने भी कुछ अवसरों पर मैदान पर अपना आपा खोया है। धोनी का 2017 में श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय मैच के दौरान चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव पर चिल्लाना काफी चर्चित रहा था, जबकि इंडियन प्रीमियर लीग में भी प्रशंसकों ने कुछ अवसरों पर उन्हें अपना आपा खोते हुए देखा।
इस मामले में पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर और इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट कनेक्ट' से बातचीत में कहा कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज पूर्व में कुछ अवसरों पर अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान आपा खो बैठा था। गंभीर ने कहा कि लोग कहते हैं कि उन्होंने कभी उन्हें (धोनी) अपना आपा खोते हुए नहीं देखा, लेकिन मैंने दो बार ऐसा देखा है। यह विश्व कप 2007 और एक अन्य विश्व कप की बात है जब हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।
3 of 6
धोनी और गंभीर
- फोटो : सोशल मीडिया
धोनी के साथ सभी प्रारूपों में खेलने वाले इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि वह भी इंसान है और उसका प्रतिक्रिया देना स्वाभाविक है। यहां तक कि चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से किसी के खराब क्षेत्ररक्षण करने या कैच छोड़ने पर उनकी प्रतिक्रिया उचित है। हां वह शांतचित है। वह अन्य कप्तानों की तुलना में बेहद शांतचित है। निश्चित तौर पर मेरी तुलना में बेहद शांतचित है।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने धोनी को अपने खेल से ‘दर्शकों का मनोरंजन करने वाला खिलाड़ी’ करार दिया और कहा कि ऐसे बहुत कम अवसर आए होंगे जबकि उन्होंने अपना आपा खोया होगा। ली ने कहा कि हम अपने खेल से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले खिलाड़ी चाहते हैं और धोनी ऐसा करते हैं। उन्होंने कभी सीमाएं नहीं लांघी। अगर ऐसा हुआ होगा तो ऐसा बहुत कम हुआ होगा। लेकिन हम भी इंसान हैं जैसे गौतम गंभीर ने कहा।
5 of 6
दीपक चाहर को समझाइश देते धोनी
- फोटो : ट्विटर
धोनी ने आईपीएल के दौरान कुछ अवसरों पर मैदान पर खुलकर अपना गुस्सा दिखाया। आईपीएल 2019 में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 19वें ओवर में दीपक चाहर के लगातार दो नोबॉल करने पर धोनी गुस्से में थे। इसके बाद जयपुर में तो जब लेग अंपायर ने नोबॉल का फैसला पलट दिया तो वह डग आउट से मैदान पर अंपायर से बहस करने पहुंच गए थे। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने 2006-07 की घटना को याद किया जब अभ्यास के दौरान धोनी आउट दिए जाने पर नाराज हो गए थे।