{"_id":"5bc07b46bdec22696f007ab2","slug":"icc-test-rankings-kohli-maintains-his-top-spot-among-batsmen-jadeja-is-second-best-all-rounder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ICC रैंकिंग: कोहली की बादशाहत और मजबूत, सर्वश्रेष्ठ रेटिंग से केवल एक अंक पीछे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC रैंकिंग: कोहली की बादशाहत और मजबूत, सर्वश्रेष्ठ रेटिंग से केवल एक अंक पीछे
Sat, 13 Oct 2018 08:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 13 Oct 2018 08:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 139 रन की पारी खेलने के दम पर बल्लेबाजी टेस्ट रैंकिंग में अपने शीर्ष स्थान को मजबूती प्रदान की। कोहली के 936 रेटिंग अंक हैं और वह अपनी सर्वश्रेष्ठ रेटिंग से केवल एक अंक पीछे है जो उन्होंने इंग्लैंड में साउथ हैम्पटन टेस्ट में हासिल की थी।
2 of 6
kuldeep yadav
स्पिनर कुलदीप यादव ने उस मैच में छह विकेट लिए थे जिससे वह 16 पायदान ऊपर 52वें स्थान पर पहुंच गए हैं। रविंद्र जडेजा ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया जिससे वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में छह पायदान चढ़कर 51वें स्थान पर पहुंच गए।
3 of 6
jadeja
जडेजा ने चार विकेट भी लिए जिससे ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष रैंकिंग के शाकिब-अल-हसन से वह केवल तीन अंक पीछे रह गए हैं। वेस्टइंडीज की तरफ से रोस्टन चेज चार पायदान ऊपर 41वें जबकि कीरेन पॉवेल पांच स्थान चढ़कर 54वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
prithvi shaw
राजकोट में अपने टेस्ट करियर की प्रभावशाली शुरुआत करने वाले भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 73वें स्थान पर सूची में जगह बनाई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टेस्ट मैचों में पदार्पण करने वाले आरोन फिंच 72वें स्थान पर हैं। उन्होंने दुबई 62 और 49 रन की पारियां खेली।
विज्ञापन
5 of 6
usman khawaja
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 85 और 141 रन की दो बेहतरीन पारियों की मदद से पहली बार शीर्ष दस में पहुंचे हैं। वह नौ पायदान चढ़कर दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।