भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है जब हम स्विंग बॉलिंग की बात करते हैं तो विराट कोहली एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने मिशेल जॉनसन जैसे दिग्गज गेंदबाज की बॉलिंग परवाह नहीं की। लेकिन जेम्स एंडरसन की स्विंग गेंदबाजी के आगे वह हमेशा संदेह में रहते हैं। पठान का कहना है कि कोई भी बल्लेबाज हिलती गेंद के सामने खड़े होना पसंद नहीं करता है उसकी तकनीक भले ही सबसे अच्छी क्यों न हो?
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : twitter@WisdenCricket
इरफान पठान ने कहा कि अगर आप विराट कोहली से पूछें तो वह कभी मिशेल जॉनसन की गेंदबाजी से भयभीत नहीं होंगे। क्योंकि वह जानते हैं कि जॉनसन की गेंद हमेशा लाइन में आएगी। लेकिन वहीं जेम्स एंडरसन के खिलाफ वह हमेशा संदेह में रहते हैं।
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : bcci twitter
पठान ने आगे कहा कि दुनिया में ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं है जो स्विंग होती गेदों को आराम से खेल सकता है। उन्होंने कहा अनिश्चिता का गलियारा हमेशा खुला रहेगा। जहां पर विकेट मिलने के चांस होते हैं। इरफान ने ये बात प्लेफील्ड मैगजीन के अपने कॉलम में लिखी है।
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
आंकड़ों के लिहाज से अगर देखा जाए तो इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2014 इंग्लैंड दौरा विराट के लिए सबसे खराब रहा। इस टेस्ट सीरीज में एंडरसन ने विराट को अपनी स्विंग गेंदों के जरिए खासा परेशान किया था। इसके उलट उसी साल भारत ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया जहां कोहली ने मिशेल जॉनसन जैसे गेंदबाज की धज्जियां उड़ाते हुए टेस्ट सीरीज में 4 शतक जड़े थे।
इरफान का कहना है कि इस बात की कोई गारंटी नहीं ले सकता कि एक फास्ट बॉलर को उसकी तेज गेंदों के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सफलता मिलेगी। ऋषभ पंत और जोस बटलर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बेहतर उपकरणों के चलते अब तेज गेंदबाजी का बल्लेबाजों को खौफ नहीं रहा। पठान के कहा कि ये दोनों बल्लेबाज अपनी आक्रामक बैटिंग के लिेए जाने जाते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में पंत ने एंडरसन की स्विंग गेंद पर रिवर्स स्वीप खेला था। इसके बाद टी-20 सीरीज के दौरान पंत ने एक ऐसा ही शॉट जोफ्रा आर्चर के खिलाफ खेला।